फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat news

किशरवल में तालाब के घाट बनेंगे पक्के, होगा सुंदरीकरण

Mon, 07 Sep 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
kanpur dehat news
किशरवल गांव में तालाब की पैमाइश करती राजस्व टीम। - फोटो : AKBARPUR
रनियां। किशरवल गांव स्थित पातालेश्वर शिव मंदिर के पास के तालाब का सुंदरीकरण नगर पंचायत प्रशासन कराएगा। तालाब के घाटों को पक्का कराया जाएगा। हरियाली बढ़ाने के लिए पौधे भी लगाए जाएंगे। तालाब से लगी तीन बिस्वा भूमि तालाब की दस बिस्वा भूमि में शामिल कर सुंदरीकरण होगा। सोमवार को राजस्व निरीक्षक व पांच लेखपालों की टीम ने मौके पर नापजोख की।
विज्ञापन

किशरवल गांव में गाटा संख्या 634 में 10 बिस्वा का तालाब है। कई वर्षों से तालाब की सफाई नहीं हुई है। मंदिर की कमेटी के सदस्य बउवन शुक्ला, राजन तिवारी, पप्पू दुबे, राजकुमार शर्मा, रिंकी सिंह ने एसडीएम सदर आनंद कुमार सिंह से तालाब का सुंदरीकरण कराने की मांग की थी। इस पर एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक व पांच लेखपालों की टीम का गठन कर तालाब भूमि की पैमाइश का निर्देश दिया था। सोमवार को राजस्व निरीक्षक आशीष गुप्ता, लेखपाल रविंद्र शुक्ला, सुरेंद्र मिश्रा, श्रीधर शुक्ला व सुरेंद्र सिंह किशरवल गांव पहुंचे। नक्शा के आधार पर तालाब की नापजोख की गई। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि तालाब की पैमाइश कराई गई है। इससे लगी तीन बिस्वा भूमि ग्राम समाज की है। इस पर कब्जा न हो सके इसके लिए इसे तालाब के सुंदरीकरण में शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रनियां नगर पंचायत बन गई है। अब नगर पंचायत प्रशासन ही तालाब का सुंदरीकरण कराएगा। इसका प्रस्ताव बनाया गया है। तालाब के चारों ओर के घाट पक्के बनेंगे। इसके साथ ही आठ फीट ऊंची बाउंड्री भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed