{"_id":"5f566e238ebc3e36873ecbc1","slug":"kanpur-dehat-news-akbarpur-news-knp5811392179","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे की तेज बारिश से कस्बे में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे की तेज बारिश से कस्बे में जलभराव
विज्ञापन
फोटो संख्या 07-एकेबीपी-14 बारिश से राजपुर की गली में भरा पानी
तीन घंटे की तेज बारिश से कस्बे में जलभराव
बारिश के चलते लोगों को मिली गर्मी से राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
राजपुर। लगातार निकल रही धूप से गर्मी बढ़ गई थी। इससे लोगों को परेशानी हो रही थी। राजपुर क्षेत्र के तीन घंटे लगातार हुई तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन कस्बे में नाला चोक हो जाने से जगह-जगह जलभराव हो गया। लोगों के घरों में पानी भराने से परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सोमवार को तीन घंटे कस्बा सहित क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। लगातार बारिश होने से दरगाह को जाने वाली गली के पास दस साल पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाया गया नाला चोक हो गया। इससे बस्ती जलमग्न हो गई। जगह-जगह तेज बारिश से जलभराव हो गया। कुछ देर बाद सड़क पर भरा पानी लोगों के घरों व दुकानों में घुस गया। इससे लोगों की गृहस्थी व दुकान का सामान खराब हो गया। कस्बा के दिनेश मिश्रा, मौलाना अजमत अली, मुबीन, असलम, सीमा गुप्ता, इकबाल इदरीसी, सोनू गुप्ता, देवेंद्र सिंह आदि ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाए गए नाले की सफाई न होने से चोक हो जाता है। थोड़ी सी बारिश में ही दरगाह वाली गली में जलभराव हो जाता है। कई बार ब्लाक से लेकर तहसील के अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। दो माह पहले बीडीओ ऊषा देवी ने जेसीबी से अस्थाई नाला खुदवाया था। बरसात में अस्थाई नाला भी चोक हो गया। बारिश का गंदा पानी घरों में जाता है। एसडीएम रमेशचंद्र यादव ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के जेई को नाला मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। बीडीओ ऊषा देवी को नियमित नाला सफाई कराने को कहा गया है।
----