{"_id":"5f319f8a8ebc3e3d152a8ec5","slug":"kanpur-dehat-news-akbarpur-news-knp576198289","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी जिलों में तलाशे जा रहे महिलाओं की गुमशुदगी के मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी जिलों में तलाशे जा रहे महिलाओं की गुमशुदगी के मामले
विज्ञापन
कानपुर देहात/रनियां। अकबरपुर के रायपुर गजनेर मार्ग में रविवार सुबह मिले महिला के शव की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला की गला घोंट कर हत्या करने के बाद शव सड़क किनारे शव फेंका गया था।
गजनेर मार्ग पर बंजारीताला गांव के पास सड़क किनारे महिला का शव मिला था। मृतका के गले में साड़ी का फंदा कसा था। इससे पुलिस की जांच में गला घोंट कर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने दुष्कर्म की भी आशंका जताई है। 40 वर्षीय महिला के हाथ में उर्मिला पत्नी मोती सिंह गुदा हुआ है। आसपास के जिलों के सभी थानों में हाल ही में महिलाओं के लापता होने के दर्ज मामलों की छानबीन की जा रही है। पुलिस गुमशुदगी के मामलों की पड़ताल के लिए कानपुर, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्नाव, हमीरपुर जिलों की पुलिस को मैसेज करके महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है। इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
शव की शिनाख्त के लिए अकबरपुर पुलिस ने उसकी फोटो युक्त एक हजार पोस्टर छपवाए हैं। सोमवार को दो टीमों ने रनियां व जैनपुर की फैक्टरियों में जाकर श्रमिकों को पोस्टर बांटे। महिला के बारे में कोई जानकारी मिलने पर सूचना देने की अपील की। दो टीमें कानपुर नगर के लिए रवाना की गई हैं। इसमें एक घाटमपुर क्षेत्र में ग्रामीण इलाके जाकर वहां की पुलिस से संपर्क करेगी। वहीं एक टीम नगरीय क्षेत्र में महिला के शिनाख्त की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
मृतका के हाथ में उर्मिला पत्नी मोती सिंह अकरौली गुदा हुआ था। मामले में पुलिस ने छानबीन शुरु की तो अकरौली संभल जिले में होने की जानकारी मिली। इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय ने बनियाखेर थाना पुलिस से संपर्क किया। वहां के थाना प्रभारी ने अकरौली गांव भेजकर उर्मिला पत्नी मोती सिंह की तलाश कराई। वह जीवित मिली।
---