फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat news

रुपयों के लेनदेन में वृद्ध की फावड़ा मारकर हत्या

Mon, 03 Aug 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat news
वृद्ध सूबेदार दोहरे का फाइल फोटो। - फोटो : AKBARPUR
सिकंदरा (कानपुर देहात)। रुपयों के लेनदेन के विवाद में कस्बे के सुभाष नगर निवासी एक वृद्ध की फावड़ा मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव नहर में फेंक दिया गया। शनिवार को मृतक के बेटे ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार को वृद्ध का शव नहर में मिला। बेटे ने नसीरपुर गांव के एक चाय दुकानदार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सिकंदरा के सुभाष नगर निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि पिता सूबेदार (70) जरूरतमंदों को रुपये उधार देकर मदद कर देते थे। पटेल चौक पर चाय की दुकान किए नसीरपुर गांव का विनय दीक्षित ने भी पिता से पांच हजार रुपये मांगे थे। शनिवार की सुबह पिता विनय को रुपये देने जाने की बात कह साइकिल से घर से निकले थे। वहां विनय को पहले दिए पांच हजार रुपये को लेकर कहासुनी हो गई। उसने पिता के सिर में फावड़ा मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव खेत के पास से गुजरी नहर में फेंक दिया। घटनास्थल से करीब छह किमी दूर खासबरा गांव के पास रविवार को पिता का शव मिला। इधर, शनिवार की शाम तक पिता के न आने पर उसने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने विनय दीक्षित को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो घटना का खुलासा हो गया। घटना की जानकारी पर एएसपी अनूप कुमार, सीओ राजाराम मौके पर पहुंचे। आरोपी युवक से भी पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक रामबहादुर पाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी युवक पर हत्या की रिपोर्ट की दर्ज की गई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसके पास से एक कुल्हाड़ी, एक फावड़ा व हथौड़ा कब्जे में लिया गया है। वहीं मृतक की साइकिल भी नसीरपुर गांव के घटनास्थल से बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटेल चौक पर नसीरपुर के विनय दीक्षित की चाय की दुकान है। वहां सुभाष नगर के सूबेदार रोजाना चाय पीने जाते थे। दुकानदार से अच्छी दोस्ती हो गई थी। दुकानदार विनय ने पहले पांच हजार रुपये उधार लिए, उसे वापस नहीं किए। फिर दोबारा पांच हजार मांगे तो सूबेदार मदद करने से इनकार कर दिया। इसके बाद भी वह रुपये लेकर खुद घर तक देने गए। वहां कहासुनी के बाद विनय ने उनकी हत्या कर दी। घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में होती रही। हर कोई विनय के इस कृत्य से चकित है।

सुभाष नगर, सिकंदरा के सूबेदार जेवरात गिरवी रखकर रुपये देते थे। विनय दीक्षित की दुकान पर रोजाना जाने से उसका परिचय था। एक बार वह विनय को पांच हजार रुपये बिना कुछ गिरवी रखे दे चुके थे। विनय ने पुलिस हिरासत में बताया कि माली हालत ठीक न होने पर सूबेदार से दोबारा रुपये मांगे। शनिवार की सुबह वह पांच हजार रुपये लेकर घर आ गए। वहां वह कुछ जेवरात गिरवी रखने के बाद ही रुपये देने की बात कह रहे थे। जबकि, उसके पास गिरवी रखने के लिए कोई सामान नहीं था। इस बात पर जद्दोजहद होती रही। बात करते हुए उन्हें वह खेतों पर ले गया। वहां भी सूबेदार को मनाकर रुपये लेने की कोशिश करता रहा। लेकिन सूबेदार अपनी जिद पर अड़े रहे। इसी बात पर दोनों के बीच बहस हो गई। इससे गुस्साए विनय ने सिर में फावड़ा से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस को वृद्ध की जेब में रुपये नहीं मिले हैं। प्रभारी निरीक्षक रामबहादुर पाल ने बताया कि रुपयों के बावत आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed