फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat news

घर पर अदा की ईद की नमाज

Mon, 25 May 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
kanpur dehat news
कानपुर देहात। जिले में ईद मनाकर अमन-चैन की दुआ की गई। मस्जिदों में पेश इमाम समेत अधिकतम पांच लोगों ने नमाज अदा की। बाकी लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए घरों में ही नमाज पढ़ी। इसके बाद बिना गले मिले ईद की मुबारकबाद दी। एसपी, सभी एसडीएम व सीओ गश्त पर रहे।
विज्ञापन

अकबरपुर की ईदगाह मस्जिद में शहरकाजी उवैश अख्तर रजा कादरी ने पांच लोगों को नमाज अदा कराई। इसके बाद लोगों ने बिना गले मिले दूर से हाथ जोड़कर ईद की मुबारकबाद दी। शिवली के मैथा, बैरी, औनहां, भाऊपुर, बाघपुर में घरों में रहकर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए ईद मनाई गई। रूरा में लोगों ने ईद की नमाज घर में ही अदा की। इस बार मोबाइल से मुबारकबाद देने का सिलसिला चला। डेरापुर की ईदगाह में मौलाना मुफ्ती अनफाशुल हसन चिस्ती, शहर काजी हाफिज रजा हसन, रफीक शाह समेत पांच लोगों ने नमाज अदा की। एसडीएम ऋषिकांत राजवंशी, सीओ रामकृष्ण मिश्रा, इंस्पेक्टर नीरज यादव मौजूद रहे। रसूलाबाद की बड़ी ईदगाह में पेश इमाम अब्दुल रऊफ बकाई समेत पांच लोगों ने नमाज अदा की। एसपी अनुराग वत्स समेत सभी एसडीएम व सीओ ने क्षेत्रों में भ्रमण कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ सामाजिक दूरी का पालन कराया। उधर, पुखरायां में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए नमाज अदा की गई। एसपी अनुराग वत्स ने पुखरायां पहुंच कर ईद-उल-फितर की नमाज के संबंध में एसडीएम राजीव राज और सीओ आशा पाल सिंह से जानकारी ली। अमरौधा, बरौर, मूसानगर में घर में रहकर ईद मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed