फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat news

चंदौली पहुंचा प्रसूता का परिवार, जताया आभार

Mon, 18 May 2020 09:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
kanpur dehat news
कानपुर देहात। महाराजनगर (मुंबई) से चंदौली लौट रहे प्रवासी मजदूर परिवार की महिला का जैनपुर में सड़क पर प्रसव हो गया था। निजी अस्पताल में उसका नि:शुल्क उपचार हुआ। आर्थिक मदद भी दी गई। एसडीएम सदर ने प्रवासी मजदूर परिवार को निजी कार से घर भेजा था। रविवार को प्रवासी परिवार घर पहुंच गया।
विज्ञापन

लॉकडाउन में चंदौली के पपौरा गांव निवासी प्रवासी मजदूर पिंटू प्रजापति मुंबई में फंस गया था। वह गर्भवती पत्नी बबिता व डेढ़ वर्षीय बेटे अमन के साथ ट्रक से घर लौट रहा था। अकबरपुर कोतवाली के जैनपुर हाईवे पर गुरुवार सुबह बबिता को प्रसव पीड़ा होने पर ट्रक चालक ने प्रवासी परिवार को उतार दिया था। इसी बीच सड़क पर प्रसव हो गया था। जैनपुर के श्रीगौरी अस्पताल के कर्मी प्रसूता व नवजात बच्ची को अस्पताल ले गए थे। एसडीएम सदर आनंद कुमार सिंह ने निजी कार की व्यवस्था कर प्रसूता व उसके परिवार को घर भेजा था। रविवार देर शाम वह सकुशल घर पहुंच गए। श्रीगौरी अस्पताल के सीएमडी डॉ. संजय त्रिपाठी को प्रवासी परिवार ने घर पहुंचने का फोटो भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed