{"_id":"5eb2ec6e8ebc3ee532420058","slug":"kanpur-dehat-news-akbarpur-news-knp5588181153","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से एक सैकड़ा गांवों की बीस घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से एक सैकड़ा गांवों की बीस घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रनियां/सरवनखेड़ा/ झींझक। दो सौ गांवों की बिजली गुल रही। सरवनखेड़ा में आंधी और झींझक में पिकप की टक्कर से पोल गिर गए थे। वहीं रनियां में उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र परिसर में खड़ा पेड़ गिर गया। इससे दीवार ढह गई और मेन गेट टूट गया।
मंगलवार की शाम चार बजे सरवनखेड़ा सबस्टेशन को आने वाली मेन लाइन में मयूर फैक्टरी के पास दो पोल टूट गए। इससे सरवनखेड़ा, गजनेर, सैंथा, लुहारी, कौसम, कठेठी, मनेथू, रूपपुर, हिलौठी, मुर्रा-टुर्रा, आलापुर समेत एक सैकड़ा गांवों की बिजली पूरी रात ठप रही। बुधवार दोपहर बाद जैनपुर सब स्टेशन की मेन लाइन से जोड़कर वैकल्पिक व्यवस्था से आपूर्ति दोबारा हो सकी। अवर अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि जैनपुर सबस्टेशन की लाइन से जोडक़र बिजली आपूर्ति अस्थाई तौर पर शुरू करा दी गई है। टूटे पोलों को बदलवाया जा रहा है। उधर, झींझक के लगरथा रोड बिजली घर आने वाली 33 केवी लाइन के पोल में किशौरा गांव के सामने पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे बिजली का पोल टूटकर गिर गया। पोल टूटने से रात दो बजे लगरथा रोड बिजली घर से जुड़े अकारू, मंगलपुर, औरंगाबाद, कांशीराम, भोलानगर फीडरों से जुड़े एक सैकड़ा गांव व झींझक के भोलानगर व खानपुर रोड मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। बुधवार दोपहर टूटे पोल के स्थान पर नया पोल लगा कर दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति दोबारा बहाल की जा सकी। इस दौरान 10 घंटे आपूर्ति ठप रही। जेई सचिन यादव ने बताया कि पिकअप विद्युत पोल टूटने के कारण सप्लाई ठप हुई थी। नया खंभा लगाकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।