शिवली। सीडीओ जोगिंदर सिंह ने सोमवार को मैथा के बाघपुर में मनरेगा के तहत पांडु नदी पुनरुद्धार कार्य का नारियल फोड़कर व फावड़ा चलाकर शुभारंभ किया। उन्होंने श्रमिकों को फल वितरित किए।
शिवली क्षेत्र की 12 ग्राम पंचायतों से छह किलोमीटर प्रवाह में सिल्ट सफाई के अंतर्गत दोनों किनारों पर 105 मजदूर काम कर रहे हैं। सोमवार को पहुंचे सीडीओ ने भूमि कटान को रोकने के लिए बीडीओ को निर्देशित किया। कहा कि प्रभागीय वनाधिकारी से संपर्क कर बांस के पौधे लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने मनरेगा के तहत मजदूरों को अधिक से अधिक काम देने व शेष बचे पांडु नदी पुनरुद्धार कार्य को दो दिन के अंदर शुरू कराने को कहा। इस मौके पर उपायुक्त मनरेगा हरिश्चंद्र, बीडीओ सच्चिदानंद, अधिशासी अभियंता सिंचाई ओपी मौर्या, एई कामता प्रसाद, वीडीओ खुशबू श्रीवास्तव उपस्थित रही।