{"_id":"5e5429288ebc3ef382540ab5","slug":"kanpur-dehat-news-akbarpur-news-knp5467410163","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमानी से पंचायत भवन का प्रस्ताव बनाने पर डीपीआरओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमानी से पंचायत भवन का प्रस्ताव बनाने पर डीपीआरओ को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। डीपीआरओ ने मनमानी करते हुए पहले से ही सामुदायिक भवन बने होने के बावजूद रसूलाबाद की राने ग्राम पंचायत में भवन बनाने का प्रस्ताव दे दिया। इस पर सीडीओ ने नोटिस जारी कर डीपीआरओ से स्पष्टीकरण तलब किया है।
गांवों में बने पंचायत भवनों में सरकारी बैठक, योजनाओं के लगने वाले कैंप का आयोजन किया जाता है। जिले की कई ग्राम पंचायतों में अभी भी पंचायत भवन न बने होने से बैठक कराने मेें दिक्कत होती है। पंचायती राज विभाग की ओर से भवन निर्माण के लिए शासन में प्रस्ताव भेजा गया था। इस पर दस पंचायत भवन निर्माण की हरी झंडी दी गई। नए पंचायत भवन ऐसे गांवों में बनाए जाने थे, जहां पर सामुदायिक भवन व पंचायत भवन नहीं बने थे। डीपीआरओ ने उच्चाधिकारियों के आदेशों को दरकिनार करते हुए सामुदायिक भवन बने होने के बावजूद ग्राम पंचायत राने में 17 लाख रुपये की लागत से नया पंचायत भवन बनाने का प्रस्ताव कर दिया। इसकी जानकारी सीडीओ को होने पर उन्होंने प्रस्ताव पर रोक लगाते हुए कार्रवाई शुरू की है। सीडीओ जोगिंदर सिंह ने बताया कि नोटिस जारी करते हुए डीपीआरओ से तीन दिनों में स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जवाब मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।