फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat news

रिंद नदी पुल के लिए 85 लाख का बजट

Wed, 19 Feb 2020 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat news
कानपुर देहात। रूरा के अंदाया-गहलों के बीच निर्माणाधीन रिंद नदी पुल के लिए शासन ने 85 लाख रुपये बजट जारी किया है। इससे अब पुल निर्माण में और गति आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रिंद नदी पर पुल निर्माण शासन की प्राथमिकता में है। पुल निर्माण में धन की कमी आड़े न आए। इसलिए शासन ने 85 लाख रुपये बजट जारी किया है। इसमें सेतु निगम व लोक निर्माण विभाग के अंश शामिल है। पुल निर्माण की कुल लागत 7.95 करोड़ रुपये है। कुल बजट से 4.09 करोड़ रुपये से सेतु निगम को नदी के ऊपर पुल बनाना है। सेतु के पहुंच मार्ग व सुरक्षा निर्माण का काम लोक निर्माण विभाग को 3.86 करोड़ रुपये से कराना है। लोक निर्माण विभाग की अवशेष धनराशि लगभग 89 लाख रुपये है। इस धनराशि में 18.22 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है। सेतु निगम को काम के लिए 67.68 लाख रुपये जारी हुए हैं। शासन के लोक निर्माण विभाग अनुभाग-10 के उपसचिव राजेश कुमार ने 17 फरवरी को यह आदेश जारी किया है। सहायक अभियंता निर्माण खंड एक विनोद तिवारी ने बताया कि शासन से बजट मिलने पर काम में तेजी आएगी।
विज्ञापन

पुल निर्माण होने से मैथा तहसील का मार्ग सीधे जुड़ जाएगा। दम्मूपुरवा, अंबरपुर के लोग आसानी से मैथा तहसील की ओर आ और जा सकेंगे। दूसरी ओर के गांव गहलों, रहमानपुर, मथुरापुरवा, माखनपुर, अंदाया सीधे रूरा होकर माती मुख्यालय मार्ग से जुड़ जाएंगे। इससे दस किमी का चक्कर कम होगा। अभी लोग गहलों होकर शिवली मार्ग से रूरा होकर माती आते-जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed