{"_id":"625b1ee1d25c4048050871b5","slug":"kanpur-dehat-new-dm-neha-jain-took-charge-of-the-district-said-priority-is-to-complete-the-100-day-action-plan-akbarpur-news-knp6916048116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : नवागत डीएम नेहा जैन ने लिया जिले का चार्ज, कहा - 100 दिन की कार्ययोजना पूर्ण कराना प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : नवागत डीएम नेहा जैन ने लिया जिले का चार्ज, कहा - 100 दिन की कार्ययोजना पूर्ण कराना प्राथमिकता
विज्ञापन
कोषागार में चार्ज लेती नवागत डीएम नेहा जैन। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। नवागत डीएम नेहा जैन ने शनिवार सुबह कलक्ट्रेट स्थित कोषागार के डबल लॉक में पहुंच कर चार्ज लिया। वह सुबह करीब साढ़े नौ बजे कलक्ट्रेट पहुंची।
डीएम ने कहा कि सरकार की ओर से प्रत्येक विभाग को 100 दिन की कार्ययोजना दी गई है। इसको पूर्ण कराना प्राथमिकता होगी। उन्होंने कलक्ट्रेट सभाकक्ष में पहली बैठक करते हुए जिला स्वच्छता समिति व स्वच्छ भारत मिशन पर चर्चा की।
कलक्ट्रेट में चार्ज लेने के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन कराने पर उनका फोकस होगा, ताकि जनपद सबसे आगे रहे। राजस्व वसूली बढ़े इसके लिए प्रयास होगा।
विज्ञापन
निवर्तमान डीएम की ओर से शुरू कराए गए कार्यों को आगे बढ़ाना व जनपद को नई ऊंचाई तक पहुंचाना प्राथमिकता होगी। इस दौरान डीएम ने वरिष्ठ कोषाधिकारी के कक्ष में अधिकारियों व कर्मचारियों का परिचय लिया।
वहीं, बैठक में डीपीआरओ नमिता शरण ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पूर्व में आवंटित शौचालयों को मानक एवं गुणवत्तापूर्ण शतप्रतिशत पूरा करा लिया है। डीएम ने कहा कि किसी योजना को सफल बनाने के लिए अच्छी नियत के साथ तकनीकी जानकारी होना आवश्यक है।
उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के डीसी को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें अन्यथा कार्रवाई होगी। प्रत्येक ब्लॉक में 16-16 लाख लागत का एक-एक प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट का निर्माण कराया जाना है।
यह काम पूरी ईमानदारी से होना चाहिए। ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिव नियमानुसार व्यय करते हुए अनुमन्य कार्य सामुदायिक सोक पिट, सामुदायिक कंपोस्ट पिट, प्लास्टिक संक्रमण केंद्र का निर्माण कराते हुए खंड प्रेरक जियो टैग कराएं।
बैठक में सीडीओ सौम्या पांडेय, वरिष्ठ कोषाधिकारी केके पांडेय, एडीएम वित्त एवं राजस्व जगदंबा प्रसाद गुप्ता, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट साक्षी शर्मा, बीएसए सुनील दत्त आदि मौजूद रहे।