{"_id":"62ed7b012a416e614f6129ac","slug":"kanpur-dehat-neetu-a-resident-of-baina-village-got-second-place-in-the-state-in-b-ed-entrance-examination-akbarpur-news-knp7114404155","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : बैना गांव निवासी नीतू ने बीएड प्रवेश परीक्षा में प्रदेश में पाया दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : बैना गांव निवासी नीतू ने बीएड प्रवेश परीक्षा में प्रदेश में पाया दूसरा स्थान
विज्ञापन
कानपुर देहात निवासी नीतू सिंह। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। बैना गांव निवासी किसान की बेटी नीतू सिंह ने बीएड प्रवेश परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। उनकी प्रारंभिक पढ़ाई राजपुर में हुई। समाज शास्त्र में परास्नातक नीतू यूपीपीसीएस की तैयारी कर रही हैं। नीतू ने बताया कि बिना कोचिंग खुद की मेहनत से उन्होंने यह मुकाम पाया है।
राजपुर के बैना गांव निवासी रामबालक सिंह किसान हैं। पांच बेटियों में सबसे छोटी नीतू सिंह बचपन से पढ़ाई में अच्छी रहीं। शुक्रवार को बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम आया तो 358 अंक पाकर वह प्रदेश में सेकेंड टॉपर बनीं।
नीतू ने बताया कि राजपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज से इंटर करने के बाद प्रयागराज विश्वविद्यालय से 2018 में स्नातक किया। राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से परास्नातक किया है। इसके साथ यूपीपीसीएस की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन
बीएड की तैयारी भी खुद ही की और परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि एनसीईआरटी की किताबों के साथ ही मोबाइल पढ़ाई में मुख्य साधन बना। यूपीपीसीएस के जरिये बीएसए या राजकीय कॉलेजों में प्रवक्ता पदों के लिए बीएड अनिवार्य है। इसको देखते हुए बीएड करने की योजना बनाई। इधर सेकेंड टॉपर बनने से शाम से ही उन्हें परिजन, इष्ट मित्र बधाई दे रहे हैं।