फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Mother-in-law hanged after quarrel with daughter-in-law, dead body found hanging on tree

कानपुर देहात : बहू से झगड़े के बाद सास ने लगाई फांसी, पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

Sun, 05 Jun 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Mother-in-law hanged after quarrel with daughter-in-law, dead body found hanging on tree
धरियापुरवा में महिला की मौत पर रोते-बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : AKBARPUR
संदलपुर। जिगना धरियापुरवा गांव में शुक्रवार की शाम बहू से झगड़े के बाद दुखी सास ने फांसी लगा ली। घर के पास ही स्थित नीम के पेड़ पर फंदे से उसका शव लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जिगना धरियापुरवा गांव निवासी भूरी देवी (55) व उसकी बहू शकुंतला के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। कई बार दोनों के बीच झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर गई, दोनों को समझाया, लेकिन विवाद नहीं सुलझा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सास व बहू में फिर विवाद हो गया। इसके बाद भूरी देवी घर से बाहर चली गई। शनिवार की सुबह उसका शव घर के पास लगे नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी एके मिश्र ने बताया कि भूरी देवी के पारिवारिक जेठ महेश की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। महेश ने बताया कि आठ रोज से सास व बहू में घर के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते भूरी देवी ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed