फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Mother and brother arrested after a year in step son's murder, confessed to murder in property dispute

Kanpur Dehat : सौतेले बेटे की हत्या में एक साल बाद मां व भाई गिरफ्तार, संपत्ति के विवाद में हत्या की बात कबूली

Sat, 14 Jan 2023 08:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Mother and brother arrested after a year in step son's murder, confessed to murder in property dispute
सिकंदरा। मंगलपुर के मुजफ्फरपुर गांव में एक साल पहले हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी सौतेली मां और भाई को गिरफ्तार किया है। आरोपी मां-बेटे ने पैतृक संपत्ति के बंटवारे के विवाद में हत्या कर शव रजबहा के किनारे फेंकने की बात कबूली है। हत्यारोपी सौतेले भाई ने ही घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि मंगलपुर के मुजफ्फरपुर गांव निवासी भारतेंदु उर्फ लालू का शव 11 जनवरी 2022 को गांव में ही रजबहा के किनारे पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम में पिटाई से मौत होने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

मामले में भारतेंदु के सौतले भाई विकास भारती ने 18 जनवरी 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कहा था कि उसके बड़े भाई भारतेंदु उर्फ लालू ने उसे 11 जनवरी 2022 को महमूदपुर गांव के पास सूर्या मंदिर बुलाया। वहां पहुंचने पर भाई ने कार में बैठी महिला को घर छोड़कर आने को कहा। इससे इनकार कर वह घर लौट आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी रात गांव के एक युवक ने भारतेंदु का शव रजबहा के किनारे पड़ा होने की जानकारी दी थी। थाना प्रभारी के मुताबिक मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की गई, तो सौतेली मां नीलेश व उसके बेटे विकास भारती का नाम सामने आया।

शुक्रवार को मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त डंडा और बाइक बरामद की गई। मां बेटे ने संपत्ति के विवाद में हत्या कर शव फेंकने की बात कबूली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed