{"_id":"6148e5428ebc3e976a2b39c0","slug":"kanpur-dehat-molestation-of-female-sweeper-and-daughter-in-law-attempt-to-strip-akbarpur-news-knp653412551","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : महिला सफाईकर्मी व बहू से छेड़छाड़, निर्वस्त्र करने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : महिला सफाईकर्मी व बहू से छेड़छाड़, निर्वस्त्र करने का प्रयास
विज्ञापन
कानपुर देहात। सामुदायिक शौचालय में डीपीआरओ के आदेश पर तैनाती लेना महिला सफाईकर्मी को भारी पड़ गया। गांव के दबंगों ने सफाईकर्मी व उसकी बहू से छेड़छाड़ करते हुए निर्वस्त्र करने का प्रयास किया। वहीं नाजुक अंग पर प्रहार करने से बहू की हालत बिगड़ गई। मामले में पुलिस ने चार नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि स्वरोजगारी योजना के तहत उसका चयन सामुदायिक शौचालय में सफाईकर्मी पद पर किया गया था। वहीं गांव के रंजीत ने अपनी पत्नी को सफाईकर्मी के पद पर चयनित कराने के लिए सामुदायिक शौचालय पर कब्जा कर रखा था।
शिकायत पर डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने 18 सितंबर को गांव पहुंचकर शौचालय की सफाई व देखरेख का चार्ज उसे दे दिया। इसके बाद वह रविवार को बहू के साथ शौचालय की सफाई कर रही थी।
विज्ञापन
तभी रंजीत अपने परिजन गोरेलाल, सुरेश, संतोष व एक अज्ञात के साथ पहुंचकर उससे व बहू से छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद निर्वस्त्र करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो रंजीत ने बहू के नाजुक अंग पर प्रहार कर दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई।
आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर पर चार नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ निर्वस्त्र करने, गालीगलौज व मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।