{"_id":"5dfe79ca8ebc3e87b57f3ea2","slug":"kanpur-dehat-mla-akbarpur-news-knp5336647166","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेरहवीं कार्यक्रम में बेहोश होकर गिरे भोगनीपुर विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेरहवीं कार्यक्रम में बेहोश होकर गिरे भोगनीपुर विधायक
विज्ञापन
धियक विनोद कटियार को अस्पताल ले जाते भाजपाई।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी की पत्नी की तेरहवीं में शामिल होने आए भोगनीपुर विधायक अचानक बेहोश होकर गिर गए। उन्हें कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शनिवार को भोगनीपुर विधानसभा से भाजपा विधायक विनोद कटियार अकबरपुर डॉ. रज्जन लाल मिश्रा की पत्नी की तेरहवीं में शामिल होने आए थे। इसी दौरान वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राहुलदेव अग्निहोत्री और कार्यकर्ता आनन-फानन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर कानपुर के अस्पताल में भेज दिया गया। विधायक के बेहोश होने की सूचना पर बड़ी संख्या में भाजपाई अस्पताल पहुंच गए थे।
इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा, मलखान सिंह, अकबरपुर चेयरमैन ज्योत्सना कटियार मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान ने बताया कि विधायक को सर्वाइकल की दिक्कत आई। उनके हृदय और ब्रेन की जांचों में सब कुछ सामान्य निकला है।