फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Married woman's dead body found hanging, accused of murder, case filed against five

Kanpur Dehat: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिजन बोले- हत्या कर लटकाया, पांच के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 04 Apr 2023 02:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 04 Apr 2023 02:22 AM IST
सार

मऔतार के अनुसार रविवार की रात पत्नी उमा और परिजनों ने खाना खाया और सोने चले गए। देर रात जगने पर उमा का शव साड़ी के फंदे से पंखे के कुंड़े में लटका मिला।

विज्ञापन
Kanpur Dehat : Married woman's dead body found hanging, accused of murder, case filed against five
फांसी का फंदा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर देहात के शिवली कस्बा स्थित शंकरनगर में किराए के मकान में रह रही विवाहिता का शव रविवार की रात को कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर मायके से पहुंचे पिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर पुत्री की हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

मामले में सभी के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है। शिवली के शंकरनगर निवासी प्रताप नारायण वाजपेयी के मकान में थाना सजेती के निमिदा गांव निवासी रामऔतार पत्नी उमा देवी (25), पिता रामराज, मां पान कुमारी, बहन सुधा, भाई पुष्पेंद्र के साथ रहता है।
विज्ञापन

वह दो वर्ष से बस अड्डे पर चाट व पानी के बताशे का ठेला लगाता है। रामऔतार के अनुसार रविवार की रात पत्नी उमा और परिजनों ने खाना खाया और सोने चले गए। देर रात जगने पर उमा का शव साड़ी के फंदे से पंखे के कुंड़े में लटका मिला। वहीं, सूचना पर मूसानगर के जरसेन सुंदरपुर गांव से पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उमा के पिता ईश्वरनंद ने दामाद व परिजनों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस को बताया कि उमा कि शादी जुलाई 2020 में हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज की मांग कर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। मांग पूरी नहीं करने पर दमाद, उसके पिता, मां, छोटे भाई व बहन ने उमा की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया।

वहीं, सूचना पर एसडीएम डॉ. जितेंद्र कटियार, सीओ आशापाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। थाने के इंस्पेक्टर क्राइम अब्दुल कलाम ने बताया कि मामले में पति, सास, ससुर, देवर व ननद के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed