फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Married woman made hostage, pressured to convert and get married

Kanpur Dehat: पहले विवाहिता को बनाया बंधक, फिर धर्मपरिवर्तन कर निकाह करने का डाला दबाव, जानें क्या है मामला

Wed, 12 Jul 2023 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 12 Jul 2023 01:31 AM IST
सार

पिता के मुताबिक वह बेटी की तलाश में थाने और पुलिस चौकी के चक्कर लगाते रहे। पुलिस के एक्शन न लेने पर उन्होंने भाजपा और बजरंग दल के नेताओं से संपर्क कर पूरा वाकया बताया। मामला तूल पकड़ता देख सिकंदरा पुलिस ने मंगलवार को बेटी को आरोपी के घर से बरामद कर लिया।

विज्ञापन
Kanpur Dehat : Married woman made hostage, pressured to convert and get married
धर्मांतरण का मामला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर देहात में सिकंदरा थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित मायके आई विवाहिता को डेरापुर के एक युवक ने खुद को हिन्दू बताकर प्रेमजाल में फंसा लिया। पिता का आरोप है कि बेटी को पांच दिन तक युवक ने घर में बंधक बनाकर उस पर धर्मपरिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाया।

विज्ञापन

पुलिस ने मंगलवार को युवती को आरोपी के घर से खोज लिया। मामले की सूचना पाकर तमाम भाजपा नेता और बजरंग दल के लोग सिकंदरा थाने पहुंचे। मामला मैनेज करने का आरोप लगाने पर नेताओं की सीओ से बहस भी हुई। देर रात थाने में विवाहिता से पुलिस पूछताछ करती रही।
विज्ञापन

सिकंदरा के रसधान क्षेत्र की एक युवती की शादी चार साल पहले इटावा में हुई थी। वह 15 दिन पहले मायके आई थी। पिता ने बताया कि बेटी डेरापुर में एक जगह सिलाई सीखने जाती थी। उसी दौरान डेरापुर में रहने वाले दूसरे धर्म के एक युवक ने खुद को हिन्दू बताकर बेटी को प्रेमजाल में फंसा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच जुलाई को बेटी सिलाई सीखने के लिए घर से निकली थी। डेरापुर में युवक ने बेटी को रोका और बहाने से अपने घर ले गया और बंधक बना लिया। इस पर उन्होंने रसधान चौकी में पुलिस जानकारी दी गई। वहां से पुलिस वालों ने थाना सिकंदरा और वहां से डेरापुर थाने भेज दिया गया।

पिता के मुताबिक वह बेटी की तलाश में थाने और पुलिस चौकी के चक्कर लगाते रहे। पुलिस के एक्शन न लेने पर उन्होंने भाजपा और बजरंग दल के नेताओं से संपर्क कर पूरा वाकया बताया। मामला तूल पकड़ता देख सिकंदरा पुलिस ने मंगलवार को बेटी को आरोपी के घर से बरामद कर लिया।

पिता का आरोप है कि आरोपी ने बेटी की चूड़ियां व बिछिया उतरवा दीं। साथ ही बेटी पर धर्मपरिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाया। आरोपी की प्रताड़ना से बेटी का मानसिक हालत भी ठीक नहीं है। मामले की सूचना पर सीओ डेरापुर प्रीति सिंह थाने पहुंची, तो भाजपा व बजरंग दल के नेताओं ने हो-हल्ला किया।

पुलिस पर मामला मैनेज करने का आरोप लगाया। इस दौरान उनकी सीओ से बहस भी हुई। समाचार लिखे जाने तक बजरंग दल के लोग थाने में डटे रहे और पुलिस विवाहिता से पूछताछ करती रही। सीओ का कहना है कि विवाहिता के बयान व मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed