फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Married woman died in suspicious circumstances, daughter said father killed mother, then hanged her

Kanpur Dehat: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, बेटी बोली- पापा ने मां को मारा, फिर गला दबाकर फंदे से लटकाया

Sun, 20 Aug 2023 01:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 20 Aug 2023 01:39 AM IST
सार

कबरपुर थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि अभी तक मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Married woman died in suspicious circumstances, daughter said father killed mother, then hanged her
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर देहात में अकबरपुर थानाक्षेत्र के पतारी गांव में शनिवार को संदिग्ध हालात में एक विवाहिता की मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके को बिना सूचना दिए शव को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।

विज्ञापन

जानकारी पर जिला अस्पताल पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहीं, विवाहिता की बेटी ने पुलिस के सामने पिता पर मां को पीटने व गला दबाकर फंदे से लटकाने की बात कही है। मामले में पुलिस तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

पतारी गांव निवासी राजकुमार के परिवार में पत्नी आशा, बेटा विनय, अर्पित और अनुज है। राजकुमार पत्नी के साथ मौजूदा समय में अकबरपुर में किराए के घर में रह रहे हैं। अर्पित की शादी 2015 में शिवली के अहरानी गांव निवासी सपना (26) के साथ हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके दो बच्चे श्रेयांश (3) और नित्या (5) हैं। शुक्रवार की सुबह पति अर्पित सपना को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां डॉ. निशांत पाठक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया। इसी बीच पतारी के एक व्यक्ति ने सपना की रूरा निवासी बुआ रेखा को इसकी सूचना दी।

वहां से मायके में सूचना पहुंचने पर सपना के पिता उमाकांत, बहन साक्षी व परिवार के अन्य लोग जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पतालकर्मियों से शव दिखाने को कहा तो कर्मचारियों ने पुलिस के आने के बाद ही पोस्टमार्टम हाउस का ताला खोलने की बात कही। इससे नाराज परिवार के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

सूचना पर जिला अस्पताल के चौकी प्रभारी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और पोस्टमार्टम हाउस का ताला खुलवाकर सपना का शव दिखाया। सपना की बेटी नित्या ने पुलिस और मीडिया कर्मियों के सामने रोते हुए बताया कि पापा अक्सर मम्मी के साथ मारपीट करते थे।

उन्होंने शनिवार को भी मम्मी को पहले मारा और फिर गला दबाकर फंदे से लटका दिया। इस पर परिजनों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। दोपहर में सीएमओ डॉ. एके सिंह ने पोस्टमार्टम के लिए डॉ. राकेश यादव, डॉ. बृजेश कुमार और डाॅ. सोनाली का पैनल बनाया। 

बहन बोली- सास करती थी प्रताड़ित
सपना के ससुर राजकुमार की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी आशा से की थी। मृतिका की बहन साक्षी ने आरोप लगाया कि बहन सपना को सास आशा हर बात पर प्रताड़ित करती थीं। वह अक्सर फोन में उससे इसका जिक्र भी करती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed