{"_id":"6493223aa188df424e03e495","slug":"kanpur-dehat-marriage-was-broken-due-to-non-fulfillment-of-dowry-demand-report-filed-on-50-people-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात: दहेज की मांग पूरी न होने पर तोड़ दी शादी, दूल्हे समेत 50 से अधिक बरातियों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात: दहेज की मांग पूरी न होने पर तोड़ दी शादी, दूल्हे समेत 50 से अधिक बरातियों पर रिपोर्ट दर्ज
Wed, 21 Jun 2023 09:47 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 21 Jun 2023 09:47 PM IST
सार
यूपी के कानपुर देहात में 50 से अधिक बरातियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। लड़की के पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी तोड़ने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर देहात के रूरा में तिगाईं स्थित एक गेस्ट हाउस में बरातियों और जनातियों के बीच हुई मारपीट के बाद 18 जून को बारात वापस चली गई थी। मामले में लड़की के पिता ने दूल्हे, उसके पिता सहित 50 से अधिक बरातियों के खिलाफ दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी तोड़ने और बरात वापस ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
नौरंगाबाद निवासी मोतीलाल ने पुलिस को बताया कि पुत्री रामा की शादी अहिरन गढ़ेवा निवासी मुन्नू सिंह उर्फ मुन्नू पाल के लड़के बादल के साथ तय की थी। 18 जून को बरात तिगाईं स्थित एक गेस्ट हाउस में रुकी थी। दावत के दौरान दहेज को लेकर जनातियों व बरातियों के बीच में मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया।
विज्ञापन
मोतीलाल ने बताया कि नौ जून को लड़के और उसके परिजनों ने उनके साथ अकबरपुर की एक बाइक एजेंसी पर एक कंपनी की बाइक खरीदी थी। इसके बाद जब बारात गेस्ट हाउस पहुंची तो दूल्हे व उसके परिजनों ने दहेज में बुलेट व एक लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी नहीं कर पाने पर सभी बरात वापस लेकर चले गए। थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन