{"_id":"6504bb3dc0ec4a13cf014474","slug":"kanpur-dehat-manoj-shukla-becomes-bjp-district-president-workers-expressed-happiness-distributed-sweets-kanpur-news-c-220-1-akb1004-2929-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मनोज शुक्ला बने भाजपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी, बांटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मनोज शुक्ला बने भाजपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी, बांटी मिठाई
विज्ञापन
कानपुर देहात। भाजपा ने काफी इंतजार के बाद शुक्रवार को जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी सूची में कानपुर देहात से वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज शुक्ला को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वह पार्टी के नेता रहे दिवंगत संतोष शुक्ला के छोटे भाई हैं। जिलाध्यक्ष का नाम आते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड गई। दिन भर लोग बधाई देने के लिए पहुंचते रहे।
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला बचपन से ही संघ से जुड़े रहे। वर्ष 1984 में विद्यार्थी परिषद से जुड़े और कई वर्षों तक विभिन्न पदों पर रहे। वर्ष 2003 में भाजपा में जिला मंत्री और 2009 में जिला उपाध्यक्ष बनाए गए। 2012 में सहकारिता के क्षेत्रीय संयोजक बनाए गए। 2015 में प्रचार प्रसार के क्षेत्रीय संयोजक और 2018 से अभी तक किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पर कार्यरत रहे।
जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर मनोज शुक्ला ने कहा कि वर्ष 2019 में भाजपा ने लोकसभा चुनाव में जितनी सीटें जीती थी, उतनी ही 2024 में भी जीतेगी। कानपुर देहात के साथ ही जिले से सटे कन्नौज, इटावा और जालौन की गरौठा लोकसभा सीट एक बार फिर भाजपा की झोली में जाएगी। कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी को और मजबूत बनाया जाएगा।
विज्ञापन
नए जिलाध्यक्ष का नाम सामने आते ही रनियां में भाजपाइयों ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा। अलियापुर निवासी भाजपा नेता अंशु तिवारी ने मनोज शुक्ला को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जताई।
इसके साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, राम शंकर कठेरिया, सुब्रत पाठक, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्यमंत्री अजीत पाल व प्रतिभा शुक्ला, विधायक पूनम शंखवार, एमएलसी अविनाश सिंह चौहान, पूर्व विधायक विनोद कटियार, डाॅ. सतीश शुक्ला समेत तमाम भाजपा नेताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई दी।
उधर, पुखरायां में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाई बांट कर खुशी जताई। कस्बा स्थित त्रिपुरेश त्रिपाठी ने मिठाई वितरित की। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी, प्रमोद त्रिपाठी, मुकुल पांडेय, सुमित कटियार, संकल्प द्विवेदी, आशीष मिश्र, सचिन सचान मौजूद रहे। वहीं, बरौर में कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। यहां दिनेश मिश्र, अनुज अवस्थी, शिव प्रसाद मिश्र, मुस्तकीम, आरिफ, कन्हैया मौजूद रहे।