{"_id":"6af9a5b940e2470ad10348ff","slug":"kanpur-dehat-man-who-arrived-at-his-in-laws-home-to-fetch-his-wife-dies-by-hanging-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात: पत्नी को लेने ससुराल आए युवक ने फंदा लगाकर दी जान, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात: पत्नी को लेने ससुराल आए युवक ने फंदा लगाकर दी जान, मचा कोहराम
Sun, 15 Nov 2026 06:11 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 15 Nov 2026 06:11 PM IST
सार
Kanpur Dehat: युवक का शव करीमनगर डेरा में मकान के पिलर से साड़ी के टुकड़े के सहारे लटका मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिकंदरा थाना क्षेत्र के करीमनगर डेरा में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने मकान के पिलर से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। युवक का शव लटकता देख परिजन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है। मंगलपुर थाना क्षेत्र के बीसलपुर डेरा निवासी धीरू (30) पुत्र मुकुंदी अपनी पत्नी सपना देवी को लेने सिकंदरा थाना क्षेत्र के करीमनगर डेरा आया था।
विज्ञापन
उसकी शादी करीब 11 वर्ष पहले हुई थी। उसके दो बेटे कार्तिक (9) और हिमांशु (7) हैं। रविवार को किसी समय धीरू ने मकान के पिलर में साड़ी के टुकड़े का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। काफी देर बाद उसका शव लटकता देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस की 112 सेवा और स्थानीय थाने को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिकंदरा थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
