{"_id":"6a76fe1be6f090dc710590fe","slug":"kanpur-dehat-lover-held-captive-and-beaten-girlfriend-also-assaulted-while-trying-to-intervene-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: बंधक बनाकर प्रेमी को पीटा, बीच-बचाव में प्रेमिका की भी हुई पिटाई, दोनों घायल अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: बंधक बनाकर प्रेमी को पीटा, बीच-बचाव में प्रेमिका की भी हुई पिटाई, दोनों घायल अस्पताल में भर्ती
Sat, 08 Aug 2026 04:00 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 08 Aug 2026 04:00 PM IST
सार
Kanpur Dehat News: डेरापुर थाना क्षेत्र के मोहर सिंह का पुरवा गांव में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक प्रेमी को परिजनों ने बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। इस दौरान बीच-बचाव या गुस्से में प्रेमिका की भी लाठी-डंडों से पिटाई की गई। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर देहात में डेरापुर थाना क्षेत्र के मोहर सिंह का पुरवा में विवाहित प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी युवक की परिवार के लाेगों ने बंंधक बनाकर पिटाई कर दी। नाराज घरवालों ने प्रेमिका की भी लाठी डंडों से पिटाई की। इस मामले का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए घायल प्रेमी को इलाज के लिए सीएचसी भेजा है। सीओ डेरापुर धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना पांच अगस्त की शाम की बताई जा रही है। मामले में पूछताछ की जा रही है। वीडियों में मारपीट करने वाले और प्रेमिका के घर पहुंचे प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन