फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Lover couple cut their lives by train, young man wanted to marry elder brother's sister-in-law

कानपुर देहात : प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर दी जान, बड़े भाई की साली से युवक करना चाहता था शादी

Thu, 07 Apr 2022 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Lover couple cut their lives by train, young man wanted to marry elder brother's sister-in-law
सुशांत व पूजा का फाइल फोटो। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। जिंदगी भर साथ जीने मरने की कसमें खा चुके प्रेमी युगल ने शादी को लेकर परिजनों का विरोध देखते हुए बुधवार भोर पहर जलालपुर क्रासिंग के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल किसी तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
घाटमपुर कोतवाली के गिरसी निवासी सुशांत उर्फ दादाराम (21) के बड़े भाई कमलकांत की ससुराल दहेली बहरैला में है। कमलकांत की पत्नी आरती की बहन पूजा (19) से सुशांत के प्रेम संबंध थे।
विज्ञापन

पूजा के माता पिता एक भट्टे में मजदूरी करते हैं। सुशांत उससे मिलने अक्सर घर आता जाता था। इस दौरान दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाकर शादी करने का निश्चय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा की बहन आरती को इसकी जानकारी हुई तो वह शादी का विरोध करने लगी। इससे दोनों परेशान थे। मंगलवार को पूजा के परिवार में मुंडन संस्कार था। इसमें शामिल होने के लिए सुशांत भी पहुंचा। घर के लोग कार्यक्रम में व्यस्त थे तभी दोनों बाइक में बैठकर घर से निकल गए।
बुधवार सुबह गजनेर के जलालपुर क्रासिंग के पास रिलायंस डिपो की तरफ दोनों के शव पड़े मिले। घटनास्थल के पास ही बाइक खड़ी थी। जानकारी मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। चौकीदार प्रभु की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।

दोनों के परिवारीजन मौके पर पहुंच गए और शवों की पहचान की। थानाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है।
कानपुर झांसी रेलवे लाइन के जलालपुर क्रासिंग के पास प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दी है। मामले में परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस हर बिंदु की छानबीन कर रही है। प्रारंभिक छानबीन में सामने आया है कि दोनों शादी करना चाहते थे। उसकी बहन विरोध करती थी। - प्रभात कुमार, सीओ अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed