फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat lock down

लॉकडाउन में सांसद ने चक्की चलाकर तैयार किया आटा

Wed, 01 Apr 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
kanpur dehat lock down
कानपुर देहात जिले के मूसानगर कस्बा स्थित अच्युत परमधाम आश्रम में चकिया चला रहीं केंद्रीय मंत्री - फोटो : PUKHRANYA
मूसानगर (कानपुर देहात)। मूसानगर स्थित अखंड अच्युत परमधाम आश्रम में फतेहपुर सांसद केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति गऊ सेवा से लेकर चकिया चलाने तक का काम कर रहीं हैं। साथ ही अन्य प्रदेशों में फंसे लोगों की मदद के लिए अधिकारियों से बातचीत भी कर रही हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के लोगों को घर के बाहर नहीं निकलना है। ऐसे में मूसानगर स्थित अखंड अच्युत परमधाम आश्रम में साध्वी निरंजन ज्योति भोर प्रहर उठकर योगाभ्यास करने के उपरांत आश्रम स्थित गोशाला में गोवंशों की सेवा करतीं हैं। वह गायों को चारा पानी के अतिरिक्त उनका संपूर्ण कार्य करती हैं।
विज्ञापन

इसके बाद आश्रम की साफ.-सफाई से लेकर बागवानी का भी काम उन्होंने स्वयं संभाल रखा हैं। आश्रम में बनी रसोई में जाकर रसोइयों का सहयोग करतीं हैं। आश्रम में रह रहे साधु संतों और महात्माओं को भोजन दिया जा सके। वह आश्रम में लगी चकिया में गेहूं भी पीसती हैं। कहना है कि अपना काम स्वयं करना चाहिए, जिससे शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव राजेंद्र निषाद ने बताया कि इस समय किसी से दीदी नहीं मिल रही है। लेकिन फोन पर बाहर के लोगों से निरंतर संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed