फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Loader hits bike riders, son dies, father in critical condition

Kanpur Dehat: लोडर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, पुत्र की मौत, पिता की हालत गंभीर

Tue, 20 Aug 2024 11:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 20 Aug 2024 11:29 PM IST
सार

कानपुर देहात में शाहजहांपुर के पास मुगल रोड पर सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में लोडर की टक्कर से बाइक सवार बेटे की मौत हो गई जबकि पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Kanpur Dehat: Loader hits bike riders, son dies, father in critical condition
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कानपुर देहात में सट्टी थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर के पास मुगल रोड पर तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में मासूम बच्चे की मौत हो गई। जबकि पिता व पांच वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मंगलपुर थाना क्षेत्र के डबरापुर निवासी कामिनी ने बताया कि सोमवार को रक्षाबंधन पर्व पर वह पति सोनू कुशवाहा (27) बेटी विशाखा (5) व बेटे यश बाबू (3) के साथ मायके जहानाबाद के असनिया गई थी।
विज्ञापन


भाइयों को राखी बांधने के बाद मंगलवार को पति और बच्चों के साथ बाइक से वापस डबरापुर लौट रही थीं। सट्टी थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर के पास मुगल रोड पर एक पेट्रोल पंप के सामने पहुंचने पर राजपुर की ओर से आए तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बेटी विशाखा (5) यश बाबू (3) व पति सोनू कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि वह बाल बाल बच गईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राजपुर पीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाॅ. शिवकुमार ने यश बाबू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं घायल सोनू को अधिक चोट आने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इकलौते बेटे की मौत से कामिनी बदहवास रही। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में इकठ्ठा हो गए। परिवार के लोग भी जा पहुंचे। वहीं हादसा कर भाग रहे लोडर चालक को ग्रामीणों ने राजपुर पुलिस की मदद से रसूलपुर नहर बंबा के पास पकड़ लिया। पुलिस उसे थाने लेजाकर पूछताछ कर रही है। सट्टी थानाध्यक्ष संजेश कुमार ने बताया कि लोडर चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

 

आंखों के सामने इकलौते बेटे की मौत, मां बदहवास
हादसे की जानकारी मिलती ही कामिनी व सोनू के घर वाले अस्पताल व पोस्टमार्टम जा पहुंचे। बेटे यश की मौत के बाद मां कामिनी बदहवाश रही। वह रोती बिलखती रही, परिवार के लोग उसे ढांढस बंधाते रहे। वह बार बार कह रही थी, उसकी आंखों के सामने इकलौते बेटे की मौत हो गई, आैर वह कुछ नहीं कर पाई। वह कभी पति तो कभी यश के बारे में लोगों से जानकारी कर बेहोश हो जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed