फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Loader climbed on people sleeping on the roadside, seven injured, driver in custody

कानपुर देहात : सड़क किनारे सो रहे लोगों पर चढ़ा लोडर, सात घायल, वाहन चालक हिरासत में

Wed, 25 May 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Loader climbed on people sleeping on the roadside, seven injured, driver in custody
हादसे के बाद घटनास्थल पर पड़ी टूटी चारपाई। संवाद - फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। शास्त्री नगर में सड़क किनारे चार चारपाई पर सो रहे एक परिवार के सात लोगों पर अनियंत्रित लोडर चढ़ गया। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से दो लोगों को हैलट रेफर किया गया है।
विज्ञापन

रसूलाबाद में कानपुर रोड पर बड़ौदा ग्रामीण बैंक के पास कच्ची बस्ती में रहने वाले भागीरथ लोहा पीटने का काम करते हैं। सोमवार रात भागीरथ व उनके परिवार के सात लोग सड़क किनारे चार चारपाई में सो रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान रसूलाबाद से कानपुर की तरफ जा रहा अनियंत्रित लोडर चारपाई पर लेटे लोगों पर चढ़ गया। हादसे में भागीरथ (45), मां मुन्नी देवी (70), पत्नी सोनी (40), बेटा धर्मू, नरेश, बेटी सलोनी और धर्मू का चार वर्षीय बेटा रविंद्र घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को सीएचसी ले गई। वहां से मुन्नी देवी, सोनी, धर्मू की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें हैलट रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खराब लोडर को एक ट्रक खींच कर कानपुर की तरफ ले जा रहा था।

इस दौरान रस्सी टूटने और लोडर चालक की आंख लगने से हादसा हो गया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि लोडर चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed