फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Land found in the name of 12 Pakistanis in Bara, revealed in the investigation of Revenue Department

कानपुर देहात : बारा में 12 पाकिस्तानियों के नाम मिली जमीन, राजस्व विभाग की जांच में हुआ खुलासा

Sat, 07 May 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Land found in the name of 12 Pakistanis in Bara, revealed in the investigation of Revenue Department
कानपुर देहात। डीएम के निर्देश पर बारा में पाकिस्तानियों के नाम दर्ज भूमि की जांच कराई गई। राजस्व कर्मियों की जांच में कुल 18 नंबरों में टुकड़ों में करीब साढ़े चार बीघा जमीन 12 पाकिस्तानियों के नाम दर्ज मिली है। स्थलीय निरीक्षण में करीब ढाई बीघा जमीन का कब्रिस्तान के तौर पर प्रयोग मिला। विस्तृत रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है।
विज्ञापन

देश छोड़कर पाकिस्तान में बस गए लोगों के नाम अकबरपुर तहसील के बारा गांव में जमीन दर्ज है। राजस्व अभिलेख में इन लोगों के नाम के आगे पाकिस्तान निवासी लिखा है। बारा गांव में शत्रु संपत्ति होने की जानकारी पर डीएम ने एसडीएम सदर को जांच के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

तहसील के राजस्व कर्मियों की जांच में बारा गांव में दो महिलाओं समेत 12 पाकिस्तानियों के नाम करीब साढ़े चार बीघा जमीन दर्ज मिली है। राजस्व निरीक्षक व लेखपाल ने मौके पर पड़ताल की तो इसमें करीब ढाई बीघा जमीन कब्रिस्तान के तौर पर प्रयोग होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारा के बुजुर्गों ने राजस्व कर्मियों को बताया कि अभिलेखों में दर्ज पाकिस्तान के लोग कभी गांव नहीं आए। अब आगे की कार्रवाई के लिए तहसील प्रशासन ने रिपोर्ट डीएम को भेजी है।
जिला प्रशासन अब रिपोर्ट भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन भारत के शत्रु संपत्ति अभिरक्षक के कार्यालय को भेजेगा। उनके स्तर पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। लेखपाल योगेंद्र सचान ने बताया कि पाकिस्तान के 12 लोगों के नाम दर्ज भूमि का मौके पर सत्यापन कर रिपोर्ट तैयार की गई है। तहसीलदार रणविजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है।
खतौनी में दर्ज इन पाकिस्तानियों के नाम
लतीफ अहमद खां, मोहम्मद अहमद खां, शराफत खां, जमील अहमद खां, असलम खां उर्फ मुन्नू, नियाज अहमद, अहमद खां, खालिक अहमद खां, पान बीबी, अशर्फुनिशा बेगम, असलम खां व जमील खां।

बनारअलीपुर में भी मिली भूमि
डीएम के निर्देश पर शत्रु संपत्ति की जांच शुरू कराई गई तो अब बनारअलीपुर गांव में भी पाकिस्तानियों के नाम दर्ज संपत्ति मिली है। राजस्व अभिलेखों की पड़ताल में यहां पाकिस्तान निवासी वाहिद अली के नाम भूमि दर्ज है। लेेखपाल विजय प्रताप सिंह ने स्थलीय सत्यापन किया तो जमीन पर बारा निवासी जावेद अहमद खेती करता मिला। लेखपाल ने बताया कि रिपोर्ट तहसीलदार को सौंपी गई है। कब्जेदार को उक्त भूमि पर खेती करने से रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed