{"_id":"6a7b3d75a200bb580d068e80","slug":"kanpur-dehat-laborer-falls-into-water-filled-pit-and-dies-2026-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: पानी भरे गड्ढे में गिरा मजदूर, मौत से परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: पानी भरे गड्ढे में गिरा मजदूर, मौत से परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 11 Aug 2026 08:54 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 11 Aug 2026 08:54 PM IST
सार
कानपुर देहात में पानी भरे गड्ढे में गिरने से मजदूर की जान चली गई। कन्हैया तालाब के पास खोदे गए करीब आठ फीट गहरे गड्ढे से पानी भरने गया था।
विज्ञापन
घटना स्थल पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रसूलाबाद कस्बा के तुलसीनगर में मंगलवार दोपहर को निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा मजदूर तालाब किनारे पानी भरे गड्ढे में गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर बिग्रेड ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन ने मकान मालिक व साथी मजदूरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
तुलसी नगर निवासी कन्हैया (19) पुत्र शिवलखन मजदूरी कर परिवार के भरण पोषण में सहयोग करता था। मंगलवार सुबह वह अपने वार्ड में ही बड़े तालाब के पास एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने के लिए गया था। दोपहर 12 बजे के करीब वह मकान से कुछ दूरी पर तालाब के किनारे मौजूद पानी भरे गड्ढे में डूब गया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद वार्ड के कमल सिंह ने बताया कि दोपहर में मकान में काम करवा रहे मालिक व मिस्त्री ने कन्हैया को गड्ढे से पानी की बाल्टी भरकर लाने के लिए भेजा था। बाल्टी भरने के दौरान कन्हैया अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गया। गड्ढे की गहराई अधिक होने के चलते वह डूबने लगा। इस पर मौके पर मौजूद मकान मालिक, मिस्त्री व साथी मजदूर मदद करने करने की जगह मौके से भाग गए।

Trending Videos
इसी गड्ढे में गिरने से गई जान
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने फायर बिग्रेड को मौके पर बुलवाया और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोपहर दो बजे के करीब कन्हैया को बाहर निकाला तब तक उसकी जान चली गई थी। मौके पर पहुंचे चाचा राजेश, परिजन व वार्ड वासियों ने मकान मालिक व साथियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर शव नहीं उठने दिया। तहसीलदार संतोष कुमार व थानाध्यक्ष एसएन सिंह के समझाने, कार्रवाई व मुआवजा दिलवाने के आश्वासन पर आधे घंटे बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि घटना को लेकर कई बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
तालाब के किनारे खोद दिया डेथ ट्रेप, जिम्मेदार बेखबर
पानी भरे गड्ढे में डूबने से कन्हैया की मौत पर वार्ड वासियों ने बताया कि वार्ड स्थित बड़ा तालाब के सटा कर कुछ लोगों ने करीब आठ फीट गहरा गड्ढा खोद दिया। बरसात के दौरान तालाब में पानी बढ़ जाने से गड्ढे और तालाब के बीच के अंतर का पता कर पाना मुश्किल हो गया है। इससे गड्ढा डेथ ट्रेप बन गया है। तालाब व गड्ढे की पहचान करने में भ्रम होने के चलते कन्हैया की भी डूबने से जान गई है।

मथुरा में मजदूरी करता है परिवार
राजेश ने बताया कि भतीजा कन्हैया अविवाहित था और रसूलाबाद में ही रहकर मजदूरी करता था। जबकि उसके परिजन मथुरा में रहकर मजदूरी करते थे। अनहोनी की जानकारी पर कन्हैया के पिता शिवबालक, भाई अजय, प्रमोद, बहन प्रीति, वर्षा रोने लगीं। घटना की जानकारी पर परिजन रसूलाबाद से घर आ रहे हैं।

मजदूर की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हुई है। पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा कोष से आर्थिक राहत पहुंचाने के लिए राजस्व टीम से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट मिलने पर सहायता दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही घटना को लेकर भी छानबीन की जा रही है। - संतोष कुमार, तहसीलदार रसूलाबाद