{"_id":"650bddebc7242606c80f064d","slug":"kanpur-dehat-laborer-dies-due-to-vehicle-collision-while-returning-from-factory-family-members-create-ruckus-kanpur-news-c-12-1-knp1033-412084-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: फैक्टरी से लौटते समय वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: फैक्टरी से लौटते समय वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
रनियां। विसायकपुर स्थित वनस्पति फैक्टरी से ड्यूटी कर पैदल घर जाते समय मजदूर को अज्ञात वाहन से टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
सूचना पर परिजनों ने शव को फैक्टरी गेट के सामने रख हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। परिजनों व फैक्टरी प्रबंधन के बीच देर रात तक वार्ता जारी थी।
फत्तेपुर रोशनाई के आर्यनगर द्वितीय निवासी जगमोहन (45) विसायकपुर स्थित फैक्टरी में मजदूरी करते थे। रात आठ बजे छुट्टी होने के बाद वह पैदल घर जा रहे थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
इससे जगमोहन की घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को फैक्टरी गेट के बाहर रखकर मुआवजे को मांग को लेकर हंगामा किया।
इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाबुझा कर शांत कराया। एसओ महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में फैक्टरी प्रबंधन से परिजनों की बात हो रही है। तहरीर मिलने के बाद कार्यवाही की जाएगी।