फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Junk worker committed suicide by hanging in his house

Kanpur Dehat : कबाड़ का काम करने वाले युवक ने घर में फंदा लगाकर दी जान

Mon, 26 Sep 2022 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Junk worker committed suicide by hanging in his house
घटना के बाद गुमशुम बैठी महिलाएं। संवाद - फोटो : AKBARPUR
शिवली। शंकर नगर में कबाड़ का काम करने वाले युवक ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार युवक कई दिनों से किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन

कस्बा शिवली के शंकर नगर निवासी गोलू (23) फेरी लगाकर कबाड़ खरीदने व बेचने का काम करता था। पिता मुनिया कश्यप ने बताया कि शनिवार को गोलू फेरी करके घर लौटा। परिजनों के साथ खाना खाने के बाद सोने चला गया।
विज्ञापन

देर रात उसने अंगौछे से छज्जे के जाल में फंदा लगा लिया। देर रात परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देख शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा गया, लेकिन उसकी सांसे थम चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोलू अविवाहित था। मुनिया के मुताबिक कई दिनों से किसी बात को लेकर गोलू मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। थाने के दरोगा कृपाल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। बाकी जांच के बाद साफ हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed