फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : jheenjhak CHC backward in the treatment of Ayushman beneficiaries

कानपुर देहात : आयुष्मान लाभार्थियों के इलाज में झींझक सीएचसी फिसड्डी

Sun, 06 Mar 2022 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : jheenjhak CHC backward  in the treatment of Ayushman beneficiaries
झींझक सीएचसी में मरीज का इलाज करते डॉक्टर। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जनपद में आयुष्मान योजना के 760565 लाभार्थी हैं। इसके तहत पात्रों को तय चिकित्सालयों में पांच लाख रुपये तक का इलाज कराने की सुविधा दी गई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार ही योजना के क्रियान्वयन में ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

इसका नतीजा यह है कि जनपद की झींझक सीएचसी में नौ माह में सिर्फ 16 मरीजों का ही योजना के तहत उपचार हुआ है। अब, खराब स्थिति वाले चिकित्सालयों के प्रभारी को नोटिस जारी कर अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के तहत पात्रों को जनपद की सीएचसी, जिला अस्पताल सहित 13 सरकारी व 10 निजी चिकित्सालयों में निशुल्क उपचार की सुविधा दी गई है। जिलाधिकारी जेपी सिंह व सीएमओ एके सिंह समय-समय पर समीक्षा कर पात्रों को योजना का लाभ देने के निर्देश दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जून से फरवरी तक पात्रों के इलाज में सबसे खराब स्थिति झींझक, हवासपुर, डेरापुर, सिकंदरा सीएचसी व जिला महिला अस्पताल की है। ऐसे में इन चिकित्सालयों के प्रभारी को नोडल अधिकारी डॉ. एसएस वर्मा ने नोटिस जारी किया है।

उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश के तहत अधिक से अधिक लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। मरीजों के उपचार की समीक्षा के साथ आयुष्मान मित्रों से वार्ता की जा रही है। वहीं, जिले में सबसे अच्छी स्थिति पुखरायां सीएचसी की है। यहां 335 मरीजों का उपचार योजना के तहत होने पर सरकार की ओर से 25.62 लाख रुपये दिए गए हैं।
इन अस्पतालों की स्थिति खराब
अस्पताल का नाम लाभार्थियों की संख्या
सीएचसी झींझक 16
सीएचसी हवासपुर 21
सीएचसी डेरापुर 41
जिला महिला अस्पताल 56
सीएचसी सिकंदरा 58
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed