{"_id":"62572790969fe37d83531087","slug":"kanpur-dehat-jcb-and-two-tractors-caught-in-illegal-mining-of-soil-three-drivers-in-custody-akbarpur-news-knp691073260","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : मिट्टी के अवैध खनन में जेसीबी व दो ट्रैक्टर पकड़े, तीन चालक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : मिट्टी के अवैध खनन में जेसीबी व दो ट्रैक्टर पकड़े, तीन चालक हिरासत में
विज्ञापन
अवैध खनन मे पकड़ी गई जेसीबी व चालक। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। मित्रसेनपुर कहिंजरी में बुधवार सुबह अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर नायब तहसीलदार ने पुलिस बल के साथ छापा मारा। यहां जेसीबी व दो ट्रैक्टर को पकड़ा। चालकों को हिरासत में लिया गया है। खनन करा रहे लोग मौके से फरार हो गए। डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है।
नायब तहसीलदार मनोज रावत ने बताया कि बुधवार की भोर पहर उसरी मित्रसेनपुर कहिंजरी में अवैध खनन की सूचना मिली। इस पर पुलिस बल के साथ मौके पर गए तो वहां अवैध खनन होता मिला। एक जेसीबी, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक सहित पकड़े गए।
जेसीबी चालक रानू ने पूछताछ में बताया है कि अमित के कहने पर मिट्टी खनन कर रहा था। अब अमित के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है वह मौके से फरार हो गया।
थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि जेसीबी व दोनों ट्रैक्टर सीज किए गए हैं। हिरासत में लिए गए चालकों पर शांतिभंग की कार्रवाई की जा रही है।