फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Issued notice to absent 20 CHSOs, called for reply, salary withheld

Kanpur News: अनुपस्थित 20 सीएचसो को नोटिस जारी कर जवाब-तलब, वेतन रोका

Sun, 27 Aug 2023 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Issued notice to absent 20 CHSOs, called for reply, salary withheld
कानपुर देहात। जिले के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर तैनात सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) की मनमानी के हर रोज नए मामले सामने आ रहे हैं। अब 20 सीएचओ ऐसे मिले हैं जो कई-कई दिनों तक सेंटर पर ही नहीं जाते हैं।
विज्ञापन


साथ ही ऑनलाइन ओपीडी नहीं करते हैं। एएमएस पोर्टल पर हाजिरी नहीं लगने पर सीएमओ ने इन सीएचओ से जवाब तलब किया है। जवाब न आने तक वेतन नहीं जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिले में 173 सीएचओ की तैनाती है। इन सभी को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर मरीजों के उपचार की जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए यह ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सेंटर पर आने वाले मरीजों की बात पीएचसी के चिकित्सकों से कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, चिकित्सकों की सलाह के अनुसार यह मरीजों को दवा देते हैं। जिले में 20 सीएचओ ऐसे मिले हैं जो 20 से 25 दिनों तक सेंटर से गायब हैं। यह सभी ऑनलाइन ओपीडी भी नहीं कर रहे हैं। इसका खुलासा एएमएस पोर्टल पर इनकी हाजिरी नहीं लगने से हुआ।

इस वजह से उपचार की आस लेकर सेंटर पर पहुंचने वाले मरीज वापस हो रहे हैं। सीएमओ ने सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। जवाब नहीं आने तक सभी का वेतन रोका है। सीएचसी के अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि स्पष्टीकरण न आने तक वेतन न जारी किया जाए।

इन सीएचओ से मांगा है जवाब
रसूलाबाद के जोत सेंटर की सीएचओ अनशी त्रिपाठी, संदलपुर सेंटर की संगीता, रसूलाबाद के नेवराज की सीएचओ दीप्ति अग्निहोत्री, मैथा के ज्योति सेंटर की सीएचओ रानी देवी, अमरौधा की मूसानगर बांगर की निशा यादव, अकबरपुर के भुगनियापुर सेंटर की पलक सचान, अकबरपुर के मडौली द्वितीय के सीएचओ उमेश कुमार सैनी, झींझक के गढ़ेवा सेंटर की सीएचओ सुलेखा पाल, मैथा की रेनू कुमारी, डेरापुर के डिलौलिया के सीएचओ सरवेश्वर प्रजापति, अकबरपुर के बारा सेंटर की सीएचओ लक्ष्मी मिश्रा, संदलपुर के भंदेमऊ की दिव्यांशी सोनकर, पिंर्डाथू की मीनाक्षी कटियार, मैथा बाघपुर की नमृता सिंह, मैथा के भोला निवादा के सीएचओ रमेश देवेंद्र, सरवनखेड़ा भरतपुर पियासी की सीएचओ रितिका पाल, मलासा अकौड़ी की सीएचओ मनीषा सचान से जवाब मांगा गया है।


20 सीएचओ कई दिनों से अनुपस्थित चल रहे हैं। सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब आने तक वेतन नहीं जारी करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। -डाॅ. एके सिंह, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed