{"_id":"61c387d97dd0ce02a378575b","slug":"kanpur-dehat-inspector-took-money-to-drop-victim-s-son-video-went-viral-complaint-to-adg","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात: पीड़ित के बेटे को छोड़ने के लिए दरोगा ने लिए रुपये, वीडियो हुआ वायरल, एडीजी से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात: पीड़ित के बेटे को छोड़ने के लिए दरोगा ने लिए रुपये, वीडियो हुआ वायरल, एडीजी से शिकायत
Thu, 23 Dec 2021 01:53 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 23 Dec 2021 01:53 AM IST
सार
कानपुर देहात पुलिस का पीड़ित से रुपये लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पीड़ित के परिजनों ने एडीजी से शिकायत की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर देहात के शिवली कोतवाली के करोम गांव में मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय शिकायतकर्ता के बेटे को ही पुलिस ने हवालात में बंद कर दिया। साथ ही उसे छोड़ने के नाम पर दरोगा ने पीड़ित से आठ हजार रुपये ले लिए। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित ने मामले में एडीजी से शिकायत की है।
करोम गांव के सतीश बाबू ने बताया कि 25 सितंबर को गांव निवासी चौकीदार वीरेंद्र उसके दरवाजे आया। उसने कोल्ड स्टोर में रखे आलू की रकम को लेकर विवाद शुरू कर दिया। इस बीच उसके साथ कई और साथी आ गए और उसकी पिटाई की। घायल होने पर कानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया।
मामले की शिकायत पुलिस से की तो कार्रवाई नहीं हुई। इस पर एसपी व अन्य अधिकारियों से शिकायत की तो थाने में तैनात दरोगा दिग्विजय सिंह नाराज हो गए। आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय वह 23 अक्तूबर को बेटे श्रजल को पकड़ ले गए और उसकी पिटाई की। इसके बाद उसे छोड़ने के नाम पर आठ हजार रुपये लिए।
विज्ञापन
पीड़ित ने किसी तरह से इसका वीडियो बना लिया। वीडियो में दरोगा सादे कपड़ों में रुपये लेकर जेब में डालते दिख रहे हैं। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है। अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित ने मामले की शिकायत एडीजी से की है। सीओ रसूलाबाद विजयेंद्र दुबे ने बताया कि शिकायतकर्ता को बुलाया गया है। मामले की जांच कर निष्पक्ष रुप से कार्रवाई की जाएगी।