फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Inspector reinstated accused of molesting minor, posted in police line

कानपुर देहात : नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी इंस्पेक्टर बहाल, पुलिस लाइन में तैनाती

Sat, 02 Apr 2022 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Inspector reinstated accused of molesting minor, posted in police line
कानपुर देहात। राजपुर थाने में पूर्व में तैनात रहे इंस्पेक्टर को अगस्त में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। उन पर एफआईआर भी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

सात माह बीतने के बाद भी जांच पूरी न होने पर इंस्पेक्टर को बहाल नहीं किया गया। इससे उन्होंने हाईकोर्ट में रिट दायर की थी। अब हाईकोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को इंस्पेक्टर को बहाल कर पुलिस लाइन में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

एक मामले में पूछताछ के लिए 28 अगस्त को तत्कालीन राजपुर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने किशोरी व उसकी मां को थाने बुलाया था। वहां उसके खिलाफ हुई शिकायत के बाबत पूछताछ के बाद घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर जाकर किशोरी ने इंस्पेक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर जहर खा लिया था। इससे कई दिनों तक हैलट में उसका उपचार चला। वहीं, इंस्पेक्टर के खिलाफ राजपुर थाने में एक दरोगा की तरफ से नाबालिग से छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
31 अगस्त 2021 को इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया था। मामले की जांच सीओ डेरापुर को सौंपी गई थी। निर्धारित तीन माह में जांच पूरी न होने पर इंस्पेक्टर को बहाल भी नहीं किया गया। निर्धारित अवधि के बाद भी बहाली न होने पर विनोद कुमार ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

हाईकोर्ट ने इस मामले में एसपी को तलब किया था। साथ ही जांच पूरी न होने तक इंस्पेक्टर को बहाल करने के आदेश दिए थे। एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि इंस्पेक्टर विनोद कुमार को हाईकोर्ट के आदेश पर बहाल करके पुलिस लाइन में तैनात कर दिया गया है। सीओ को जल्द जांच पूरी करने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed