{"_id":"5e3c6cc88ebc3ee5bb2d9532","slug":"kanpur-dehat-inspection-akbarpur-news-knp542974718","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र की जानकारी न दे पाने वाले चौकीदारों को हटाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र की जानकारी न दे पाने वाले चौकीदारों को हटाने के निर्देश
डेरापुर थाना के निरीक्षण के दौरान चौकीदारों से जानकारी लेते एसपी अनुराग वत्स।
- फोटो : AKBARPUR
Link Copied
डेरापुर (कानपुर देहात)। गुरुवार को एसपी ने थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो चौकीदार क्षेत्र के संबंध में जानकारी नहीं दे सके। एसपी ने उन्हें हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एसपी अनुराग वत्स थाने का वार्षिक निरीक्षण करने डेरापुर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले इंसास, स्टेनगन, लाइट गन, रबर बुलेट, पिस्टल का रखरखाव देखा। वाहनों के रखरखाव व सफाई की व्यवस्था देखी। कारतूसों की गिनती कराई। ग्राम सुरक्षा समिति की जानकारी की।
विज्ञापन
एसपी ने खिरवां, भड़ावल, रतनियापुर व नुनारी के चौकीदारों से क्षेत्र के शस्त्रधारकों के नाम, क्षेत्रीय लेखपाल और क्षेत्र में छह माह के अंदर हुए अपराध के बारे में जानकारी ली। रतनियापुर के चौकीदार राम अवतार और नुनारी गांव के चौकीदार छोटेलाल कोई जानकारी नहीं दे पाए। एसपी ने दोनों चौकीदारों पर काम में लापरवाही बरतने की बात कहते हुए पद से हटाने के निर्देश थाना प्रभारी नीरज यादव को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।