फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat inspection

अस्पताल से नदारद मिले डाक्टर, अफसरों पर बरसे प्रमुख सचिव

Fri, 13 Dec 2019 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat inspection
गलुवापुर में खराब हैंडपंप को सही बताने पर वीडीओ को फटकार लगाते प्रमुख सचिव आलोक कुमार प्रथम। - फोटो : AKBARPUR
डेरापुर (कानपुर देहात)। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास के प्रमुख सचिव और जिले के नोडल अफसर आलोक कुमार प्रथम गुरुवार को डेरापुर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉ. अनुपम कुमार सिंह और डॉ. शिल्पा पांडेय तीन दिसंबर से बिना किसी सूचना के गैरहाजिर मिलीं। स्वास्थ्य कर्मी अजय कुमार चार माह से गैर हाजिर चल रहे हैं। इस पर प्रमुख सचिव ने अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार और सीएमओ डॉ. हीरा सिंह से नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक ने प्रमुख सचिव को बताया कि डॉ. अनुपम कुमार सिंह और डॉ. शिल्पा पांडेय ने 30 नवंबर को ज्वाइन किया था। दो दिसंबर को सामान लेने की बात कहकर दिल्ली चले गए। प्रमुख सचिव ने अवकाश संबंधी प्रार्थना पत्र दिखाने को कहा। यह अधीक्षक नहीं दिखा सके। इससे पहले प्रमुख सचिव ने बीआरसी परिसर में संचालित परिषदीय विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों की संख्या कम मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

छात्रों की उपस्थित पंजिका में छह छात्र लंबे समय से अनुपस्थित मिले। उन्होंने फर्जी पंजीकरण का संदेह जताते हुए बीएसए को जांच के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान रसोई घर में लाइट की व्यवस्था ठीक न मिलने पर व्यवस्था सुधारने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने गलुवापुर के प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की शिकायतें सुनी। गढ़ेवा के अनुज कुमार ने बताया कि सरगांव बुजुर्ग में लगे तीन राजकीय नलकूप कई वर्षों से खराब हैं। शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। किसानों को फसलों में सिंचाई को लेकर परेशानी होती है। प्रमुख सचिव ने डीएम और अधिशासी अभियंता दीपक सिंह से समस्या समाधान को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed