फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Innocent playing outside the house went missing, met his mother with the help of social media

Kanpur Dehat: घर के बाहर खेल रहा मासूम अचानक हुआ लापता, सोशल मीडिया की मदद से मां को मिला

Sat, 27 May 2023 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 27 May 2023 01:28 AM IST
सार

बेटे को सकुशल पाकर गरिमा की आंखों से आंसू छलक आए। गरिमा पुलिस को शुक्रिया अदा कर बेटे को लेकर मायके आ गईं। गजनेर थाने के दरोगा तारीफ खान ने बताया कि बेटे को उसकी मां को सौंप दिया गया है।
 

विज्ञापन
Kanpur Dehat : Innocent playing outside the house went missing, met his mother with the help of social media
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर देहात के गजनेर कस्बे में ननिहाल आया एक पांच साल मासूम शुक्रवार की दोपहर घर के बाहर खेलने के दौरान रास्ता भटक कर गजनेर चौराहे पर पहुंच गया। उसे रोता देख दुकानदारों ने थाने में पहुंचाया। इसी बीच मासूम के मिलने की सूचना फोटो समेत सोशल मीडिया में वायरल हो गई।

विज्ञापन

कुछ देर बाद फेसबुक पर बेटे का फोटो देख मां ने पहचान लिया और गजनेर थाने पहुंचकर बेटे को सुरक्षित पाया। कस्बा निवासी शैलेंद्र नाथ द्विवेदी की बेटी गरिमा पांच वर्षीय के बेटे शुभ को लेकर गुरुवार को बिल्हौर से मायके आई थी। शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे शुभ घर के बाहर खेलते-खेलते रास्ता भटक गया।
विज्ञापन

इसके बाद गजनेर चौराहे पर पहुंच गया। वहां उसे रोता देख आसपास के दुकानदारों की निगाह उस पर गई पर वह कुछ बता नहीं पा रहा था। इस पर दुकानदारों ने उसे गजनेर थाने में पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मासूम के परिजनों का पता लगा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

उसी दौरान गजनेर कस्बा निवासी योगेंद्र सिंह ने बच्चे की फोटो फेसबुक व व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दिया। कुछ देर बाद फेसबुक में फोटो देखकर मां गरिमा ने बेटे शुभ को पहचान लिया। शाम छह बजे गरिमा गजनेर थाने पहुंची। पुलिस ने औपचारिकता के बाद शुभ को मां को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed