फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Innocent fell in the cistern of a tube well located in Shyam Sunderpur village, died

कानपुर देहात : श्याम सुंदरपुर गांव स्थित नलकूप की हौद में गिरा मासूम, मौत

Sun, 13 Mar 2022 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Innocent fell in the cistern of a tube well located in Shyam Sunderpur village, died
नलकूप के हौद में डूबा मासूम। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्याम सुंदरपुर गांव स्थित खेत में लगे नलकूप के हौद में भरे पानी में डूबकर एक मासूम की मौत हो गई। हादसे के समय परिवारीजन पास स्थित भट्ठे पर ईंट पथाई का काम कर रहे थे।
विज्ञापन

पास से गुजरे मजदूरों ने बालक को पानी में उतराता देख उसे बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हमीरपुर थाना क्षेत्र के जरिया निवासी मनीराम ने बताया कि वह श्यामसुंदरपुर स्थित ईंट भट्ठे में परिवार सहित रहता है और वहीं ईंट पथाई का काम करता है।
विज्ञापन

शनिवार को वह पत्नी शिवरानी, भाई सागर, उत्तम, नरेंद्र के साथ ईंट पथाई कर रहा था। इस दौरान बेटा पुष्पेंद्र (5) खेलते हुए पास स्थित खेतों में निकल गया और माचा गांव के गिरेंद्र सिंह के नलकूप के बाहर बने हौद में भरे पानी में गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में जब कुछ लोग नलकूप के हौद के पास से गुजरे तो पुष्पेंद्र को पानी में उतराता देखा। इस पर उसे पानी से निकाल कर सूचना दी। आनन फानन उसे सीएचसी ले गए।

जहां डॉ. गोविंद प्रसाद ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed