फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Indecency with the police team that reached to catch the tractor driver in illegal mining of soil

कानपुर देहात : मिट्टी के अवैध खनन में ट्रैक्टर चालक को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम से अभद्रता

Wed, 06 Jul 2022 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Indecency with the police team that reached to catch the tractor driver in illegal mining of soil
रसूलाबाद। अवैध खनन में ट्रैक्टर व चालक को पकड़ने पहुंची पुलिस से चालक ने कुछ लोगों के साथ मिलकर अभद्रता की। इसके बाद महिलाओं को आगे करके चालक बाइक से भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। वहीं, खनन विभाग के अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

कहिंजरी के संजय नगर निवासी जयवेंद्र सिंह यादव ट्रैक्टर से मिट्टी ले जा रहा था। सूचना पर पुलिस उसे पकड़ने पहुंची, तो चालक चकमा देकर वहां से भाग निकला। पुलिस टीम ने पीछा किया, तो चालक एक स्थान पर मिट्टी गिराकर घर चला गया। पीछे से पुलिस टीम भी घर पहुंच गई।
विज्ञापन

वहां ट्रैक्टर चालक ने साथियों के साथ मिलकर पुलिस कर्मियों से अभद्रता की। विवाद के दौरान महिलाओं को आगे कर चालक बाइक से भाग निकला। वहीं, चौकी प्रभारी प्रभाकर यादव ने सूचना थाना प्रभारी को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे व ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर सीज कर थाने में खड़ा करा दिया। थाना प्रभारी प्रशिक्षु सीओ शिव ठाकुर ने बताया कि फोर्स कम होने के कारण पुलिसकर्मियों से अभद्रता की गई है। मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed