{"_id":"636814699ba5216f12163b6a","slug":"kanpur-dehat-in-paharipur-village-a-young-man-died-due-to-a-current-that-landed-in-the-stay-wire-of-the-pole-outside-the-house-akbarpur-news-knp726948379","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : पहाड़ीपुर गांव में घर के बाहर लगे पोल के स्टे वायर में उतरे करंट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : पहाड़ीपुर गांव में घर के बाहर लगे पोल के स्टे वायर में उतरे करंट से युवक की मौत
विज्ञापन
रसूलाबाद। थानाक्षेत्र स्थित गांव में रविवार की शाम एक युवक घर के बाहर लगे विद्युत पोल के स्टे वायर में उतरे करंट की चपेट में आ गया। जानकारी पर परिजन उसे तार से अलग कर सीएचसी रसूलाबाद ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पहाड़ीपुर गांव निवासी मजदूर कृपाल कुशवाहा का पुत्र रोहित (19) रविवार की शाम घर के बाहर टहल रहा था। इस दौरान उसने पास में लगे विद्युत पोल के स्टे वायर को पकड़ लिया। इसमें करंट आने के चलते रोहित तार में चिपक गया।
जानकारी पर भाई राहुल ने उसे तार से अलग किया और सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉ. सौरभ शाक्य ने युवक को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि परिजन रोहित को मृत अवस्था में सीएचसी लाए थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। परिजन किसी अन्य अस्पताल में दिखाने की बात कहकर शव ले गए है।