फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : In 13 municipal bodies, 23 nomination papers for the post of chairman and 47 for the post of member were returned

Kanpur News: 13 नगर निकायों में अध्यक्ष के 23 और सदस्य पद के 47 नामांकन पत्र हुए वापस

Fri, 28 Apr 2023 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : In 13 municipal bodies, 23 nomination papers for the post of chairman and 47 for the post of member were returned
कानपुर देहात। जिले के 13 नगर निकायों में अध्यक्ष और 190 सदस्यों के चुनाव के लिए प्रक्रिया चल रही है। नामांकन के बाद बुधवार को दस्तावेजों की जांच हुई।
विज्ञापन


वहीं, गुरुवार को नामांकन वापस की प्रक्रिया हुई। इसमें अध्यक्ष पद के 23 और सदस्य पद के 47 दावेदारों ने नाम वापस लिया। अब शुक्रवार को चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया पूरी होगी।

नगर निकाय चुनाव के लिए राजनीतिक दलों की ओर से काफी देर तक टिकट जारी किए गए। इससे कई पदाधिकारियों ने निर्दलीय ही अपना नामांकन करा दिया था। बाद में टिकट फाइनल होने पर कई लोगों को मायूस होना पड़ा था।
विज्ञापन


उधर, पार्टी की जीत निश्चित करने के लिए पदाधिकारी अन्य आवेदकों की मानमनौव्वल कर नामांकन वापसी में जुटे रहे। अकबरपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की नीलम मिश्रा ने निर्दलीय पर्चा दाखिल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को जिलाध्यक्ष व एमएलसी अविनाश सिंह चौहान और पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने नीलम को मनाकर पर्चा वापस कराया। वहीं, जिले में अध्यक्ष पद के लिए 23 दावेदारों और सदस्यों के लिए 47 दावेदारों ने अपना नामांकन पर्चा वापस लिया।


अध्यक्ष पद के लिए सबसे ज्यादा नामांकन पत्र कंचौसी नगर पंचायत से वापस हुए। यहां पर भाजपा सांसद के भाई राजेंद्र सिंह राजू मैदान में हैं। इसके अलावा सदस्यों में सबसे ज्यादा 13 नामांकन पत्र अकबरपुर नगर पंचायत से वापस लिए गए। अब अध्यक्ष पद पर 146 और सदस्य पद पर 957 उम्मीदवार मैदान में हैं।

अध्यक्ष पद पर वापस नामांकन
राजपुर- तीन
अमरौधा- शून्य
डेरापुर- शून्य
रनियां- शून्य
मूसानगर- एक
रसूलाबाद- एक
शिवली- चार
अकबरपुर- दो
सिकंदरा- दो
कंचौसी- पांच
रूरा- दो
झींझक- तीन
पुखरायां- शून्य

सदस्यों ने पर्चा लिया वापस
डेरापुर- एक
रसूलाबाद- पांच
राजपुर- एक
रनियां- सात
शिवली- दो
अकबरपुर- 13
सिकंदरा- तीन
अमरौधा- शून्य
कंचौसी- तीन
मूसानगर- तीन
रूरा- एक
झींझक- छह
पुखरायां- दो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed