फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : If you want to go to Ghatampur, then you have to face the arbitrariness of private bus operators

कानपुर देहात : घाटमपुर जाना है तो सहें प्राइवेट बस संचालकों की मनमानी

Sun, 17 Apr 2022 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : If you want to go to Ghatampur, then you have to face the arbitrariness of private bus operators
अकबरपुर चौराहे के पास घाटमपुर से आई बस से उतरते यात्री। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर से घाटमपुर की ओर जाने वाले रूट में एक भी रोडवेज बस नहीं चल रही है। इस रूट पर प्राइवेट बस संचालकों का बोलबाला है। इससे यह बस संचालक मनमाफिक किराया वसूलते हैं। विरोध करने पर चालक बस से उतारने की धमकी देते हैं। मजबूरी में लोग प्राइवेट बस संचालकों की दबंगई सह रहे हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर में लगभग 200 से ज्यादा लोग प्रतिदिन घाटमपुर, मूसानगर, फतेहपुर सहित अन्य जगहों की ओर जाते हैं। इस रूट में सालों से रोडवेज बस नहीं है। इस कारण प्राइवेट बस संचालक घाटमपुर-अकबरपुर रूट पर मनमानी करते हैं।
विज्ञापन

प्रति व्यक्ति से 70 से लेकर 90 रुपये तक का किराया वसूलते हैं। सवारियां भी क्षमता से अधिक भर लेते हैं। कई बार तो यात्रियों को बस में खड़े होकर सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, परिवहन निगम के अधिकारियों का दावा है कि पुखरायां से मूसानगर और घाटमपुर की ओर जाने वाली एक बस अकबरपुर से यात्रियों को लेकर जाती है। प्रतिदिन घाटमपुर से आने व जाने वाले अकबरपुर के विशाल, रिंकी, श्रेया, अरुण ने बताया कि इस रूट पर काफी समय से रोडवेज बस नहीं चली। इस कारण हम लोगों को प्राइवेट बसों में धक्के खाने पड़ते हैं।

पुखरायां से घाटमपुर और फतेहपुर की ओर जाने वाली एक बस अकबरपुर से सवारियां लेकर जाती है। यात्री कम होने की वजह से बसें बढ़ाई नहीं जा रहीं। चुनाव के चलते कुछ रूट पर बसें इधर-उधर हुई थीं। इससे भी परिवहन सेवा पर प्रभाव पड़ा है। - सुदेश निगम, एआरएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed