फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : ICU will be built in trauma center after DM's initiative, serious patients will be treated

Kanpur Dehat : डीएम की पहल के बाद ट्रामा सेंटर में बनेगा आईसीयू, गंभीर मरीजों का होगा उपचार

Wed, 14 Sep 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : ICU will be built in trauma center after DM's initiative, serious patients will be treated
ट्रामा सेंटर में रखा बेड व मशीन। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। डीएम नेहा जैन की पहल के बाद जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में पांच बेड का आईसीयू बनाया जाएगा। इसके लिए सीएमएस की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

जिले से होकर कानपुर-इटावा और झांसी हाईवे गुजरा है। लगभग हर दिन होने वाले हादसों में 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल होते। इनका उपचार सीएचसी व जिला अस्पताल में होता है।
विज्ञापन

इसमें कुछ घायलों को आईसीयू की जरूरत होती, लेकिन जिला अस्पताल में सुविधा नहीं होने से मरीजों को हैलट रेफर कर दिया जाता है। ऐसे में घायल की हालत और भी ज्यादा बिगड़ने की संभावना रहती है। कई बार मरीज की जान भी चली जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको देखते हुए डीएम नेहा जैन ने जिला अस्पताल में कम से कम पांच बेड का आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) बनाने के निर्देश दिए थे। इस पर सीएमएस डॉ. आरपी गुप्ता ने काम भी शुरू करा दिया है।
डॉ. आरपी गुप्ता ने बताया कि ट्रामा सेंटर के पांच बेड में निगरानी मशीन, एबीजी मशीन (आर्टिरीअल ब्लड-गैस एनालाइसिस), गले में डालने वाली ट्यूब, चार टेक्नीशियन क्रिटिकल केयर, स्टाफ नर्स, चार निश्चेतक और फिजिशियन की जरूरत होगी।
उन्होंने के बताया कि उपलब्धता के सापेक्ष जिला अस्पताल में सिर्फ दो निश्चेतक हैं। फिजिशियन व अन्य डॉक्टरों को इनडोर ड्यूटी में लगाया जाता है। इस वजह से आईसीयू में डॉक्टर की ड्यूटी लगाने में समस्या रहेगी।

डॉ. आरपी गुप्ता ने बताया कि शौचालय सहित कुछ अन्य काम चल रहा है। आने वाले 10 दिनों में आईसीयू तैयार हो जाएगा। सीएमएस डॉ. आरपी गुप्ता ने बताया कि आईसीयू में मरीजों को अस्पताल की ओर से दवाएं उपलब्ध कराई जाऐंगी। अगर दवा कम है तो डॉक्टर की मांग पर उसे शासन से मंगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed