फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat Household reduced to ashes before her eyes elderly woman dies of shock

कानपुर देहात: आंखों के सामने गृहस्थी राख, सदमे में वृद्धा की मौत, दबंगों पर झोपड़ी फूंकने का आरोप, जांच शुरू

Thu, 24 Sep 2026 01:34 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 24 Sep 2026 01:34 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: रसूलाबाद थाना क्षेत्र स्थित रजऊ गांव में दो दबंगों पर रास्ते के विवाद में एक गरीब परिवार की झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगा है। आंखों के सामने गृहस्थी जलती देख परिवार की 60 वर्षीया वृद्धा गहरे सदमे में आ गईं, जिससे देर रात उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Kanpur Dehat Household reduced to ashes before her eyes elderly woman dies of shock
गृहस्थी का जला पड़ा सामान - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात में रसूलाबाद थाना क्षेत्र के रजऊ गांव में बुधवार दोपहर को एक झोपड़ी में आग लग गई। इससे गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आंखों के सामने गृहस्थी का सामान जलता देख वृद्धा की तबीयत बिगड़ने से देर रात उसकी मौत हो गई। परिजन ने गांव के दो लोगों पर झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना को लेकर छानबीन शुरू की है।

विज्ञापन

रजऊ निवासी पूजा पत्नी विनोद कुमार राजपूत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार दोपहर करीब तीन बजे गांव के ही दो लोग उनके पूर्वजों के झोपड़ी वाले बंगले पर पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने झोपड़ी में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।

विज्ञापन





गृहस्थी जलती देख सदमे में आ गईं वृद्धा
आरोपियों ने परिजनों को धमकाते हुए पूरे परिवार को जिंदा जलाने और जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचीं उसकी बहन सुषमा देवी को चोटें भी आईं। इधर आग से गृहस्थी का सामान जलता देखकर मां लक्ष्मी देवी (60) पत्नी सोबरन लाल राजपूत गहरे सदमे में आ गईं। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इसी दौरान उनकी हालत बिगड़ी और देर रात  मौत हो गई। अनहोनी पर परिजन रोने लगे।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रसूलाबाद थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रास्ते को लेकर दोनों पक्षों में विवाद था। कुछ दिन पहले राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश भी करवाई थी। महिला हृदय संबंधी रोग से पीड़ित थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने के साथ झोपड़ी में आग लगने के कारण पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed