{"_id":"624602adf29a545d7f73c404","slug":"kanpur-dehat-heat-showed-its-attitude-mercury-40-degrees-hot-air-with-bright-sunshine-akbarpur-news-knp6886260101","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : गर्मी ने दिखाए तेवर, पारा 40 डिग्री, चटख धूप के साथ चली गर्म हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : गर्मी ने दिखाए तेवर, पारा 40 डिग्री, चटख धूप के साथ चली गर्म हवा
विज्ञापन
गर्मी से बचने के लिए रजबहे में नहाते युवा। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। पिछले कई दिनों से गर्मी तेवर दिखाने लगी है। आलम यह है कि मार्च के आखिरी दिन पारा 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह से ही तेज धूप के चलते लोग जरूरी काम पर ही घरों से निकले। चिलचिलाती धूप व गर्मी से हर कोई बेहाल नजर आया। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा नजर आया।
मार्च में ही गर्मी के तीखे तेवर ने मई-जून की याद दिला दी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पारे में उछाल के साथ गर्मी अभी और बढ़ेगी। गुरुवार की सुबह से ही चटख धूप होने से आसमान से गर्मी बरसने लगी। दिन चढ़ने के साथ गर्मी के तेवर भी तल्ख होते चले गए।
गर्म हवा के बीच दोपहर को घर से निकलना मुश्किल हो गया। जरूरी काम से निकले लोग मुंह बांधे नजर आए। राहगीर छांव तलाशते दिखे। दोपहर में स्कूल से छुट्टी होने पर घर आने के दौरान बच्चे परेशान रहे।
विज्ञापन
गर्मी के कारण प्यास से गला सूखने पर लोग नींबू पानी, शिंकजी, गन्ने का रस, कोल्डड्रिंक व आइसक्रीम का सेवन कर रहे हैं। सीएसए कानपुर के मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जो सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक था। फिलहाल आसमान साफ रहने की संभावना है।