फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Hearing postponed due to non-appearance of defense in the cases of Khushi Dubey, accused in Bikru incident

बिकरू कांड : खुशी दुबे के मामलों में बचाव पक्ष के नहीं आने से टली सुनवाई

Wed, 05 Apr 2023 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Hearing postponed due to non-appearance of defense in the cases of Khushi Dubey, accused in Bikru incident
कानपुर देहात। बिकरू कांड में आरोपी व दूसरे की आईडी से सिम कार्ड के उपयोग के मामले में मंगलवार को बचाव पक्ष के अधिवक्ता और खुशी दुबे के अदालत में नहीं आने से सुनवाई टल गई। अब दोनों मामलों में सुनवाई के लिए 11 अप्रैल की तिथि नियत की गई है।
विज्ञापन


बिकरू कांड के बाद पुलिस ने अमर दुबे की पत्नी खुशी को मुख्य मामले के साथ दूसरे की आईडी से लिए सिम का उपयोग करने के केस में आरोपी बनाया था। मुख्य मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-13 पॉक्सो शैलेंद्र कुमार वर्मा की अदालत में चल रही है।
विज्ञापन


वहीं, सिम के मामले की सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में चल रही है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने बताया कि मंगलवार को अस्वस्थ होने के कारण वह अदालत नहीं जा सके। इस संबंध में प्रार्थनापत्र कोर्ट में देकर सुनवाई के लिए अगली तिथि की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब दोनों ही मामलों में अदालत ने सुनवाई के लिए 11 अप्रैल की तिथि नियत की है। वहीं, खुशी के अदालत न आने के चलते उसकी ओर से हाजिरी माफी प्रार्थनापत्र दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed