फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Hearing of Bikru and Behmai case postponed again due to strike of advocates

कानपुर देहात : अधिवक्ताओं की हड़ताल से बिकरू व बेहमई कांड की सुनवाई फिर टली

Mon, 02 May 2022 08:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Hearing of Bikru and Behmai case postponed again due to strike of advocates
कानपुर देहात। भोगनीपुर कोर्ट स्थानांतरण के मामले को लेकर माती कचहरी के अधिवक्ता 12 मार्च से हड़ताल पर हैं। इसके चलते बिकरू व बेहमई कांड की सुनवाई सोमवार को फिर टल गई। कोर्ट ने दोनों मामलों में अब सुनवाई के लिए नौ मई की तारीख तय की है।
विज्ञापन

बिकरू कांड की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट सुधाकर राय की अदालत में चल रही है। आरोप निर्धारण को लेकर सुनवाई होनी है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता राम नरेश मिश्रा ने बताया कि सोमवार को हड़ताल की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। अब कोर्ट ने सुनवाई की तिथि नौ मई तय की है। आरोपियों की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई।
विज्ञापन

उधर बेहमई कांड की सुनवाई भी हड़ताल के चलते टल गई। मामले की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट सुधाकर राय की अदालत में चल रही है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता गिरीश नारायण दुबे ने बताया कि कोर्ट में आरोपी विश्वनाथ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि श्यामबाबू की तरफ से हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र दिया गया। पोसा जेल में बंद है। वह बीमार होने की वजह से कोर्ट नहीं लाया जा रहा है। कोर्ट ने सुनवाई के लिए अब नौ मई की तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed