{"_id":"62695a736673a54b970831e9","slug":"kanpur-dehat-hearing-of-behmai-and-bikru-case-postponed-due-to-boycott-of-advocates-akbarpur-news-knp693591539","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार के चलते टली बेहमई व बिकरू कांड की सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार के चलते टली बेहमई व बिकरू कांड की सुनवाई
विज्ञापन
कानपुर देहात। अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते एक बार फिर से बेहमई व बिकरू कांड की सुनाई टल गई। दोनों मामलों में कोर्ट ने सुनवाई के लिए आगे की तारीख तय की है।
बेहमई कांड मामले की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट सुधाकर राय की अदालत में चल रही है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता गिरीश नारायण दुबे ने बताया कि अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य बहिष्कार के चलते बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी।
कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए अब दो मई की तारीख तय की है। इस दौरान आरोपी विश्वनाथ कोर्ट में उपस्थित रहा। जबकि श्यामबाबू की हाजिरी माफी कोर्ट में दी गई। वहीं, पोसा जेल में बंद हैं। जिसे अत्यधिक वृद्ध व बीमार होने के कारण उसे कोर्ट नहीं लाया जा रहा।
विज्ञापन
उधर, बिकरू कांड में आरोपी बनाई गई अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे के मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश 13 (पाक्सो एक्ट) शैलेंद्र कुमार वर्मा की अदालत में चल रही है। यहां भी अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण मामले की सुनवाई टल गई। इस दौरान खुशी न्यायालय में उपस्थित रही। अब कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए नौ मई तारीख तय की है।